लाइव न्यूज़ :

PFI नेता बोले- हाईकोर्ट के जजों का इनरवियर हैं भगवा, Kerala High Court पर विवादित टिप्पणी देना पीएफआई लीडर को पड़ गया भारी, जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: May 29, 2022 18:50 IST

Innerwear is Saffron: आपको बता दें कि पीएफआई की रैली में भड़काऊ नारेबाजी का मामला सामने आया है। इसके बाद पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल हाईकोर्ट के जजों को लेकर विवादित बयान देने का मामला सामने आया है। इस आरोप में पुलिस ने आरोपी पीएफआई नेता को गिरफ्तार कर लिया है। पीएफआई की रैली में कथित भड़काऊ नारेबाजी वाले मामले में अब तक 21 लोग गिरफ्तार हो चुके है।

Innerwear is Saffron: केरल के अलपूझा में एक बार फिर से पीएफआई नेता द्वारा हाईकोर्ट के जजों को लेकर विवादित टिप्पणी देने का मामला सामने आया है। हाल में ही हुए कार्रवाई के बाद पीएफआई नेता ने इस बार केरल हाईकोर्ट पर निशाना साधा है। नेता ने हाईकोर्ट के जजों का सम्मान न करते हुए अपशब्द कहा है। पीएफआई नेता याहिया तंगल ने हाईकोर्ट के जजों के इनरवियर को भगवा भगवा बताया हैं। उनके इस बयान को लेकर रविवार की सुबह उनकी गिरफ्तारी हुई है। आपको बता दें कि इससे पहले केरल हाईकोर्ट के आदेश पर ही पुलिस ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया की रैली में लगे कथित भड़काऊ नारेबाजी पर कार्रवाई की थी और आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था। 

क्या कहा पीएफआई नेता

पीएफआई नेता ने पुलिस द्व्रारा कार्रवाई के बाद हाईकोर्ट के जजों को घेरा है और उनको लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा, "अदालतें अब आसानी से चौंक रही हैं। हमारे नारे सुनकर न्यायाधीश चौंक रहे हैं। क्या आप इसका कारण जानते हैं? इसका कारण यह है कि उनके आंतरिक वस्त्र भगवा हैं। चूंकि वह भगवा है, इसलिए वह जल्दी गर्म हो जाता है। इसके बाद जलन होती है और वह आपको परेशान करता है।" गैरतलब है कि नेता के इस बयान के बाद उनकी गिरफ्तारी हो गई है। 

21 लोग हो चुके है अब तक गिरफ्तार

पीएफआई की रैली में कथित भड़काऊ नारेबाजी में पुलिस ने अब तक 21 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के सामने के बाद पुलिस ने पहले दो लोगों को गिरफ्तारि किया था। उसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को पहले 18 लोगों को गिरफ्तार किया था फिर बाद में नाबालिग को पीठ पर बैठाने वाले उसकी पिता को भी पुलिस ने पकड़ा था। ऐसे में इस मामले में अब तक 21 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 

सामने आया था लड़के का वीडियो

रैली के दौरान हुई नारेबाजी का वीडियो सामने आया था। वायरल वीडियो में एक लड़का नारा लगा रहा है, 'अपने घर पर चावल, फूल और अंतिम संस्कार के सारे समान का इंतजाम करके रखो, कुछ भी मत भूलना, कुछ भी मत भूलना, तुम्हारा काल बनकर हम तुम्हारे पास आ रहे हैं।' 

इंडिया टीवी के एक खबर के मुताबिक, इस रैली में यह भी नारा लगा था, 'हम बाबरी और ज्ञानव्यापी दोनों में एक दिन सजदा जरूर करेंगे, इंशाअल्लाह, संघियों तुम इस बात को समझ लो।" 

इस खबर में यह नारा लगे का भी दावा किया गया है। नारे में कहा गया है, "ना हम पाकिस्तान जाएंगे और न ही बांग्लादेश जाएंगे, इसी देश की 6 फीट जमीन में ही दफन होंगे,लेकिन संघियों तुम ये याद रखना हम मिटने से पहले तुम्हें मिटाकर जाएंगे।' 

टॅग्स :PFIकेरलवायरल वीडियोहाई कोर्टHigh Court
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल