लाइव न्यूज़ :

उच्च न्यायालय ने कोलकाता में मारे गए 'कुख्यात बदमाश' का दोबारा पोस्टमार्टम करने को कहा

By भाषा | Updated: June 22, 2021 00:16 IST

Open in App

चंडीगढ़, 21 जून पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने सोमवार को पीजीआईएमईआर को निर्देश दिया कि वह हाल ही में कोलकाता पुलिस के हाथों वहां मारे गए कथित कुख्यात बदमाश जयपाल सिंह भुल्लर का दोबारा पोस्टमार्टम करे।

न्यायमूर्ति अवनीश झिंगन ने पीजीआईएमईआर को दोबारा होने वाले पोस्टमार्टम की निगरानी के वास्ते एक बोर्ड गठित करने को भी कहा। साथ ही कहा कि दूसरी बार पोस्टमार्टम या तो चंडीगढ़ में स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) में या फिर दिल्ली के एम्स या किसी अन्य स्वतंत्र चिकित्सा संस्थान में किया जाए।

भुल्लर के पिता भूपिंदर सिंह की याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायाधीश ने दूसरी बार पोस्टमार्टम करने का आदेश दिया और पीजीआईएमईआर से भुल्लर के शरीर पर जख्मों के सटीक ब्यौरे का पता लगाने को भी कहा।

लुधियाना में अनाज मंडी के पास दो पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में आरोपी भुल्लर और उसके साथी जसप्रीत सिंह को कोलकाता पुलिस ने नौ जून को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था। पंजाब पुलिस की तरफ से सूचना उपलब्ध कराए जाने के बाद कोलकाता पुलिस के विशेष कार्यबल ने इस अभियान को अंजाम दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा