लाइव न्यूज़ :

असम में आठ करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त, दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 26, 2021 13:05 IST

Open in App

दिफू/नगांव, 26 अक्टूबर असम के नगांव और कार्बी आंगलोंग जिलों में पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हुए मादक पदार्थ के एक संदिग्ध तस्कर के पास से आठ करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त की गयी है।

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि एक खुफिया सूचना मिली थी कि तीन-चार लोग सोमवार को कार्बी आंगलोग जिले में दीमापुर संडे बाजार रोड पर नशीले पदार्थ की तस्करी कर रहे हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध तस्करों ने पुलिस पर कथित तौर पर गोलियां चलाईं और ‘‘आत्म रक्षा’’ में पुलिस ने भी गोलियां चलाई। मुठभेड़ के बाद पुलिस को जमीन पर एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा मिला और उसके पास से 7.5 एमएम की पिस्तौल तथा एक बैग मिला। उसे गोली लगी थी। बैग में से 626 ग्राम हेरोइन मिली जिसकी कीमत बाजार में छह करोड़ रुपये है और साथ ही कुछ गोला बारूद भी मिला।

अधिकारी ने बताया कि बाकी लोगों को पकड़ने के लिए तलाश चल रही है। दो लोग नगालैंड की ओर भाग गए हैं।

वहीं, पुलिस ने बताया कि नगांव जिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से 303 ग्राम हेरोइन पायी गयी जिसकी कीमत करीब दो करोड़ रुपये है। पुलिस ने उसकी कार को रोका था।

उन्होंने दावा किया कि गिरफ्तार शख्स की पहचान आरके होपिंगसन के रूप में की गयी है और वह मणिपुर के सेनापति जिले का वांछित मादक पदार्थ तस्कर है। वह दीमापुर से नगांव में मादक पदार्थ ला रहा था।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नगालैंड के दीमापुर का रहने वाला होपिंगसन पूर्वोत्तर राज्यों में बिचौलियों के जरिये नशीले पदार्थ की कथित तौर पर तस्करी करता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी