Hemant Soren News Live: 5 फरवरी को विश्वासमत में शामिल होंगे पूर्व सीएम हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री चंपई सोरेन विधानसभा में हासिल करेंगे विश्वासमत

By एस पी सिन्हा | Published: February 3, 2024 04:46 PM2024-02-03T16:46:43+5:302024-02-03T16:47:47+5:30

Hemant Soren News Live: हेमंत सोरेन के अधिवक्ता ने कोर्ट में विश्वासमत में शामिल होने और मतदान करने के लिए आवेदन दिया था। कोर्ट में दोनों पक्ष को सुनने के बाद अदालत ने आज अपना फैसला सुनाया।

Hemant Soren News Live Former CM Hemant Soren will participate in trust vote on February 5 Chief Minister Champai Soren will seek trust vote Assembly Special Court allows | Hemant Soren News Live: 5 फरवरी को विश्वासमत में शामिल होंगे पूर्व सीएम हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री चंपई सोरेन विधानसभा में हासिल करेंगे विश्वासमत

file photo

Highlightsईडी ने कोर्ट में पुरजोर विरोध किया था। चंपई सोरेन ने झारखंड के नये मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। झामुमो, कांग्रेस और राजद के गठबंधन के 38 विधायकों को हैदराबाद शिफ्ट कर दिया गया।

Hemant Soren News Live: झारखंड में नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को आगामी 5 फरवरी को झारखंड विधानसभा में विश्वासमत हासिल करना है। ऐसे में विश्वासमत में पू्र्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे या नहीं इसको लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि, अब कोर्ट ने उन्हें 5 फरवरी को होने वाले विश्वासमत में शामिल होने की इजाजत दे दी है। हेमंत सोरेन के अधिवक्ता ने कोर्ट में विश्वासमत में शामिल होने और मतदान करने के लिए आवेदन दिया था। कोर्ट में दोनों पक्ष को सुनने के बाद अदालत ने आज अपना फैसला सुनाया।

हालांकि ईडी ने कोर्ट में इसका पुरजोर विरोध किया था। बता दें कि हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद 2 फरवरी को चंपई सोरेन ने झारखंड के नये मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वहीं चंपई सोरेन के मुख्यमंत्री बनने के तुरंत बाद झामुमो, कांग्रेस और राजद के गठबंधन के 38 विधायकों को हैदराबाद शिफ्ट कर दिया गया।

कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद 5 फरवरी को 11 बजे एक घंटे के लिए हेमंत सोरेन की विधानसभा में मौजूद रहेंगे। दरअसल, झारखंड में हुए जमीन घोटाला मामले में ईडी ने तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया है। हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद चंपई सोरेन झारखंड के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। शपथ ग्रहण से पहले चंपई सोरेन ने 43 विधायकों के समर्थन वाला एक वीडियो था। अब आगामी 5 फरवरी को हेमंत सोरेन विधानसभा में होने वाले विश्वासमत में शामिल हो सकेंगे और चंपई सोरेन बहुमत साबित करेंगे।

Web Title: Hemant Soren News Live Former CM Hemant Soren will participate in trust vote on February 5 Chief Minister Champai Soren will seek trust vote Assembly Special Court allows

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे