लाइव न्यूज़ :

हेमा मालिनी ने कहा-‘न्यू इंडिया’ का सपना लोगों की आंखों से देखा जा रहा है और किसी में दम नहीं है कि वह भारत को आंख दिखाए

By भाषा | Updated: June 25, 2019 14:45 IST

राष्ट्रपति अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए हेमा मालिनी ने कहा , ‘‘ देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तेजी से बदलाव हो रहा है । पिछले 5 वर्षों में इस दिशा में काम पहले ही शुरू हो चुका है । यही कारण है कि लोगों ने हमारे काम पर बड़ी मुहर लगाने के साथ साथ हमें भारी अंतर से जीत दिलाई है। लोगों ने जाति एवं पंथ से परे हटकर वोट दिया। ’’

Open in App
ठळक मुद्देहेमा मालिनी ने कहा कि हर सच्चा भारतीय अपने देश को फलता फूलता एवं विकसित होते देखना चाहता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्वच्छता सहित अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से नये भारत के निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया जा रहा है।

भाजपा सांसद एवं अभिनेत्री हेमा मालिनी ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत नेतृत्व में देश में तेजी से बदलाव हो रहा है, ‘न्यू इंडिया’ का सपना देश के सवा सौ करोड़ लोगों की आंखों से देखा जा रहा है और आज किसी में दम नहीं है कि वह भारत को कोई आंख दिखाये।

राष्ट्रपति अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए हेमा मालिनी ने कहा , ‘‘ देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तेजी से बदलाव हो रहा है । पिछले 5 वर्षों में इस दिशा में काम पहले ही शुरू हो चुका है । यही कारण है कि लोगों ने हमारे काम पर बड़ी मुहर लगाने के साथ साथ हमें भारी अंतर से जीत दिलाई है। लोगों ने जाति एवं पंथ से परे हटकर वोट दिया। ’’

उन्होंने कहा कि हर सच्चा भारतीय अपने देश को फलता फूलता एवं विकसित होते देखना चाहता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्वच्छता सहित अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से नये भारत के निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया जा रहा है।

किसान एवं जवानों के कल्याण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी काफी काम हुआ है। हेमा मालिनी ने कहा कि मोदी सरकार के तहत सबसे बड़ा काम महिला सशक्तिकरण का हुआ है और आज हर क्षेत्र में महिलाएं आगे आ रही हैं।

उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में न्यू इंडिया का निर्माण किया जा रहा है। ‘न्यू इंडिया’ का सपना देश के सवा सौ करोड़ लोगों की आंखों से देखा जा रहा है और आज किसी में दम नहीं है कि वह भारत को आंख भी दिखाये। 

टॅग्स :संसद बजट सत्रमोदी सरकारहेमा मालिनीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया