लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन में सहारा बना हेल्पलाइन नंबर, बाप को बेटे से मिलाया, गर्भवती महिला को चिकित्सा मदद पहुंचाई

By भाषा | Updated: May 5, 2020 18:05 IST

राजेन्द्र नगर से विधायक राघव चड्ढा से जुड़ने के लिये शुरू किया गया हेल्पलाइन नंबर 9910944444 बहुत जल्द लॉकडाउन के दौरान इलाके के निवासियों के लिये जीवन रेखा बन गया।

Open in App
ठळक मुद्देनारायणा गांव के एक व्यक्ति की हाल ही में एम्स में सर्जरी हुई थी, वह अपनी दवाएं लेने के लिए बाहर नहीं जा पा रहा था। दिल्ली सरकार के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार तक 4,898 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। 

नयी दिल्ली: दिल्ली के राजेन्द्र नगर विधानसभा क्षेत्र में एक हेल्पलाइन नंबर लोगों की कोरोना वायरस से संबंधित दिक्कतों को दूर करने में बहुत काम आ रहा है। इसके जरिये एक पिता को अपने बेटे को वापस पाने और एक गर्भवती महिला को चिकित्सा सहायता हासिल करने में मदद मिली है। राजेन्द्र नगर से विधायक राघव चड्ढा से जुड़ने के लिये शुरू किया गया हेल्पलाइन नंबर 9910944444 बहुत जल्द लॉकडाउन के दौरान इलाके के निवासियों के लिये जीवन रेखा बन गया।

चड्ढा ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ''हमारे शिकायत प्रकोष्ठ में हर टीम चौबीसों घंटे, सातों दिन काम करती है। हर जरूरी कॉल का जवाब दिया जाता है। समर्पित पेशेवरों की एक और टीम सोशल मीडिया पर जुटी रहती है, जरूरी सवालों का जवाब देती है और जरूरतों को पूरा करने में लगीं टीमों का सहयोग करती है।'' उन्होंने कहा, ''हम समय पर दिक्कतों क‍ा हल सुनिश्चित कर रहे हैं। आरंभ में, शिकायत प्रकोष्ठ के पास रोजाना 25 से 70 कॉल आती थीं। लॉकडाउन के दौरान हर रोज 70 से 600 कॉल आती हैं।''

हेल्पलाइन टीम ने बीते कुछ दिनों में निपटाए गए मामलों की जानकारी दी। ऐसे ही एक मामले में एक व्यक्ति अपने बच्चे के साथ ट्रक में सवार होकर दिल्ली लौट रहा था, लेकिन उसे सीमा पर रोक दिया गया। पुलिस ने उसके बच्चे को ले जाकर बाल आश्रय गृह में छोड़ दिया। उसने इस नंबर पर मदद मांगी। हेल्पलाइन टीम ने मजिस्ट्रेट कार्यालय से संपर्क कर बच्चे का पता लगाया और उस व्यक्ति को एक आपातकालीन पास जारी किया गया, जिसके जरिये वह नागरिक देखभाल गृह जाकर अपने बच्चे को ले आया।

एक और मामले में, रेड जोन इलाके में रह रही गर्भवती महिला को तेज बुखार आने के कारण तत्काल चिकित्सा सहायता की जरूरत थी। उसने हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया, जिसके बाद उसे लेने के लिये तुरंत एक एंबुलेंस भेजी गई। वहीं, नारायणा गांव के एक व्यक्ति की हाल ही में एम्स में सर्जरी हुई थी, वह अपनी दवाएं लेने के लिए बाहर नहीं जा पा रहा था।

उसने हेल्पलाइन टीम से संपर्क किया और व्हाट्सएप के जरिए अपना पर्चा भेजा। एक स्वयंसेवक ने उसके घर पर दवाइयां पहुंचा दीं। इसके अलावा भी यह हेल्पलाइन नंबर कई तरह से लोगों के काम आ रहा है। दिल्ली सरकार के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार तक 4,898 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया