लाइव न्यूज़ :

हेल्पलाइन नंबर 112 पूरे देश में होगा लागू, 100,101 और 102 हो जाएंगे बंदः रेड्डी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 27, 2019 19:14 IST

यह 112 नंबर पूरे देश में शुरू किया जाएगा, चाहे यह पुलिस के लिए हो, एंबुलेंस, दमकल या फिर मुसीबत में फंसी महिलाओं के लिए..जरूरी तकनीक पर भी काम हो चुका है।” रेड्डी ने तत्काल सहायता मुहैया कराने के लिए दिल्ली में एकल आपात हेल्पलाइन नंबर 112 की बुधवार को शुरुआत की थी।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा कि 112 के लोकप्रिय हो जाने के बाद 100,101 और 102 जैसे मौजूदा हेल्पलाइन नंबरों को धीरे-धीरे बंद कर दिया जाएगा। रेड्डी ने यहां प्रदेश भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा कि यह प्रायोगिक आधार पर दिल्ली में शुरू किया गया है।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने बृहस्पतिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में शुरू किए गए आपात हेल्पलाइन नंबर-112 का दायरा आने वाले कुछ समय में राष्ट्रव्यापी हो जाएगा।

रेड्डी ने यहां प्रदेश भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा कि यह प्रायोगिक आधार पर दिल्ली में शुरू किया गया है। उन्होंने कहा, “हम देशभर में एक नंबर लाने की योजना बना रहे हैं। यह नंबर 112 है। यह दिल्ली में कल शुरू किया गया।

यह 112 नंबर पूरे देश में शुरू किया जाएगा, चाहे यह पुलिस के लिए हो, एंबुलेंस, दमकल या फिर मुसीबत में फंसी महिलाओं के लिए..जरूरी तकनीक पर भी काम हो चुका है।” रेड्डी ने तत्काल सहायता मुहैया कराने के लिए दिल्ली में एकल आपात हेल्पलाइन नंबर 112 की बुधवार को शुरुआत की थी।

उन्होंने कहा कि 112 के लोकप्रिय हो जाने के बाद 100,101 और 102 जैसे मौजूदा हेल्पलाइन नंबरों को धीरे-धीरे बंद कर दिया जाएगा। 

टॅग्स :मोदी सरकारअमित शाहदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया