Weather Update: यूपी, बिहार समेत देश के कई हिस्सों में आज हो सकती है भारी बारिश, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

By आजाद खान | Published: July 30, 2023 08:14 AM2023-07-30T08:14:48+5:302023-07-30T08:31:06+5:30

मौसम विभाग की अगर माने तो आज दिल्ली एनसीआर में भी बारिश हो सकती है। हालांकि यहां शनिवार को भी बारिश हुई थी।

heavy rain predicts by imd in states like up bihar etc monsoon | Weather Update: यूपी, बिहार समेत देश के कई हिस्सों में आज हो सकती है भारी बारिश, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

फोटो सोर्स: ANI (प्रतिकात्मक फोटो)

Highlightsमौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है। दिल्ली एनसीआर में भी आज बारिश हो सकती है। यही नहीं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में भी बारिश की आशंका जताई गई है।

Weather Update:  मौसम विभाग ने 30 जुलाई यानी आज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है और कहा है कि देश के कई राज्य जैसे यूपी, बिहार, झारखंड, ओडिशा और गोवा में रविवार को भारी बारिश हो सकती है। यही नहीं पूर्वी भारत में भी मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। 

उधर दिल्ली, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि विभाग ने यह भी कहा है कि आज दक्षिण भारत के तटीय राज्यों में भी हल्की बारिश हो सकती है। ऐसे में देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का क्या हाल रहेगा, आइए जान लेते है। 

आज किन जगहों पर होगी बारिश

आईएमडी ने कहा है कि 30 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जगहों पर बारिश की संभावना है। 

यही नहीं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, कोंकण, गोवा और तटीय कर्नाटक में भी तूफानी बारिश की आशंका जताई जा रही है। विभाग ने देश भर के अन्य हिस्सो में छिटपुट बारिश और बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। 

अन्य स्थानों में कैसा रहेगा मौसम

वहीं अगर बात करेंगे दिल्ली एनसीआर कि तो यहां पर शनिवार की बारिश के मौसम सुहाना हो गया है। ऐसे में विभाग ने यहां आद भी हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। उधर राजस्थान के सीकर में पिछले दो दिनों खूब तेज वर्षा हो रही है जिसके बाद कुछ इलाकों में पानी भर गया है। 

जोशीमठ में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी काफी तेज वर्षा हुई है जिससे पहाड़ों से मार्ग पर मलबा आ गया है जिस कारण बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। उधर जम्मू-कश्मीर के गांदरबल से यह खबर आई है कि यहां पर बादल फटे है और यहां भी बारिश हो रही है। 

Web Title: heavy rain predicts by imd in states like up bihar etc monsoon

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे