लाइव न्यूज़ :

मुंबई और आसपास आज भारी बारिश का खतरा, मौसम विभाग ने घर से ना निकलने की दी चेतावनी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 11, 2018 08:34 IST

आज फिर से जलमग्न हो सकती है मुंबई। मौसम विभाग ने जारी किया है अलर्ट, कहा - अगर बेहद ज़रूरी हो तब ही निकले घर से

Open in App

मुंबई, 11 जून: मौसम विभाग के अनुसार बारिश ने मुंबई में एक दिन पहले यानी कि 9 जून 2018 को ही दस्तक दे दी है। आज दिनांक 11 जून 2018 को भीषण बारिश होने की सम्भावना है। मौसम विभाग ने घर से ना निकलने की चेतावनी जारी की है। विभाग ने कहा जब तक बेहद ज़रूरी ना हो लोग अपने घरों से ना निकलें। 

भारी बारिश की संभावना के तहत सरकार ने बीएमसी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं और किसी भी विपदा से निपटने के लिए तटीय इलाकों में नौसेना के जवानों की तैनाती कर दी गयी है। मुंबई और आसपास के सभी उपनगरों में शनिवार से रुक - रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद बीएमसी ने एक ज्ञापन जारी किया है कि इस बार मुंबई में कहीं भी जलघेराव नहीं होगा। सुरक्षा के सारे इंतज़ाम किये जा चुके हैं। लेकिन बारिश के बाद उनका यह दावा झूठा साबित हो रहा है, शहर के निचले इलाकों जैसे माहिम, जोगेश्वरी आडिट में घुटनों तक पानी भर गया है।

मौसम विभाग ने इन राज्यों में जताई भारी बारिश की संभावना, मछुआरों को समुद्र में न जाने की हिदायत

आईएमडी में कार्यरत अजय कुमार ने जानकारी दी कि अगले दो दिनों में मुंबई और कोंकण इलाके में भारी बारिश की संभावना है। सभी एजेंसीज और मछुआरों को भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है और लोगों को बहुत जरूरी होने पर घर से बाहर निकलने का निर्देश दिया गया है।

टॅग्स :मौसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

कारोबार5 से 6 इंच ताजा बर्फ?, गुलमर्ग में बर्फबारी जारी, पर्यटक खुश और किसान खुशहाल?, ढलान, सड़क और छतों पर बर्फ की चादर

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया