गर्मी और लू का कहर जारी, चार दिन और नहीं मिलेगी तपन से राहत

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 26, 2018 12:49 PM2018-05-26T12:49:35+5:302018-05-26T12:49:35+5:30

गर्मी और लू के कारण  उत्तर और मध्यभारत के कई इलाकों में   लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

heat wave to continue in Delhi, temperature likely to touch 46 degrees | गर्मी और लू का कहर जारी, चार दिन और नहीं मिलेगी तपन से राहत

गर्मी और लू का कहर जारी, चार दिन और नहीं मिलेगी तपन से राहत

नई दिल्ली, 26 मई:   गर्मी और लू के कारण  उत्तर और मध्यभारत के कई इलाकों में   लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने 27 मई तक दिल्ली सहित आस-पास के राज्यों को रेड अलर्ट पर रखा है। मौसम विभाग की मानें तो अभी से परेशानी जारी रहेगी।

 मौसम विभाग की मानें तो आज तामपान 46 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। शनिवार की सुबह न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि नमी 27 फीसद दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में तथा पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू चल सकती है। 

जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और विदर्भ के एक या दो हिस्सों में गर्म हवा चल सकती है। हिमाचल में तापनाम अलग अलग जगहों पर अलग होगा।

कुछ स्थानों पर पारा 40 डिग्री के पार चला गया। बिलासपुर में 41 डिग्री सेल्सियस, सुंदरनगर में 38.7 डिग्री सेल्सियस, सोलान में 34.4 डिग्री सेल्सियस, धर्मशाला में 33.4 डिग्री सेल्सियस, शिमला में 28.4 सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। स्थानीय मौसम कार्यालय ने शनिवार को निचली पहाड़ियों में लू चलने और अगले छह दिनों तक मौसम शुष्क रहने की चेतावनी दी है।

वहीं, मध्यप्रदेश के कुछ जिलों में गर्मी से आंशिक राहत मिली।मौ सम विभाग ने आज भी कुछ हिस्सों में लू चलने संबंधी चेतावनी जारी की है। जबकि छत्तीसगढ़ में नमी के साथ तेज हवा और हल्की बारिश के कारण तापमान नहीं बढ़ने का अनुमान है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 24 घंटे के भीतर उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश के साथ ठंडी हवाएं चलने की संभावना है।

Web Title: heat wave to continue in Delhi, temperature likely to touch 46 degrees

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे