मुख्य समाचार रात नौ बजे

By भाषा | Published: November 6, 2020 09:10 PM2020-11-06T21:10:37+5:302020-11-06T21:10:37+5:30

Headlines at 9 pm | मुख्य समाचार रात नौ बजे

मुख्य समाचार रात नौ बजे

नयी दिल्ली, छह नवंबर भाषा की विभिन्न फाइलों से बृहस्पतिवार रात नौ बजे तक जारी कुछ प्रमुख समाचार -

प्रादे53 बिहार चुनाव तीसरा चरण

बिहार विधानसभा चुनावः तीसरे और अंतिम चरण के लिए शनिवार को मतदान

पटना, बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के तहत 78 विधानसभा क्षेत्रों में शनिवार को मतदान होगा जहां सभी निगाहे सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग)और विपक्षी महागबंधन के बीच कांटे के मुकाबले पर टिकी है।

दि58 रक्षा दूसरी लीड रावत

चीनी सेना पूर्वी लद्दाख में दुस्साहस का अप्रत्याशित परिणाम भुगत रही है: सीडीएस रावत

नयी दिल्ली, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने शुक्रवार को कहा कि चीन की जनमुक्ति सेना (पीएलए) भारतीय सशस्त्र बलों की ‘‘कड़ी एवं मजबूत’’ प्रतिक्रिया के कारण पूर्वी लद्दाख में अपने दुस्साहस का ‘‘अप्रत्याशित परिणाम’’ भुगत रही है।

दि54 न्यायालय लीड अर्णब

न्यायालय का अर्णब को पत्र लिखने के मामले में महाराष्ट्र विधान सभा सचिव को कारण बताओ नोटिस, अर्णब को मिला संरक्षण

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने अर्णब गोस्वामी को सदन के नोटिस की जानकारी शीर्ष अदालत को देने के प्रति आगाह करते हुये कथित पत्र लिखने के मामले में शुक्रवार को विधानसभा सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया और दो सप्ताह के भीतर यह जवाब मांगा है कि पत्रकार को यह पत्र लिखने के कारण क्यों नहीं उनके खिलाफ अवमानना की कार्यवाही शुरू की जाये।

प्रादे89 अदालत लीड अर्नब

अर्नब को अभी जमानत नहीं, उच्च न्यायालय में सुनवायी शनिवार को रहेगी जारी

मुंबई, रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी को शुक्रवार को कोई तत्काल राहत नहीं मिली क्योंकि बम्बई उच्च न्यायालय में उनकी अंतरिम जमानत अर्जी पर सुनवायी अधूरी रही। गोस्वामी को आत्महत्या के लिए कथित तौर पर उकसाने के 2018 के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है।

दि64 दिल्ली वायरस लीड केजरीवाल मास्क

मास्क लगाने का प्रचार प्रसार किसी आंदोलन की तरह करने की जरूरत : केजरीवाल

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए मास्क लगाने का प्रचार प्रचार किसी आंदोलन की तरह किए जाने की जरूरत है।

अर्थ38 लीड शेयर बंद

सेंसेक्स 553 अंक उछलकर 10 महीने के उच्च स्तर पर, साप्ताहिक आधार पर 2,279 अंक चढ़ा

मुंबई, देश के शेयर बाजारों में लगातार पांचवें दिन तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 553 अंक उछलकर 10 महीने के उच्च स्तर के करीब बंद हुआ। विदेशी पूंजी प्रवाह के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी तथा एचडीएफसी बैंक में तेजी के साथ बाजार में मजबूती रही।

वि22 नेपाल नरवणे लीड ओली

नेपाल, भारत के बीच समस्याओं को वार्ता के जरिये हल किया जाएगा: ओली ने जनरल नरवणे से कहा

काठमांडू, नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने शुक्रवार को भारतीय सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे के साथ एक मुलाकात के दौरान कहा कि दोनों देशों के बीच समस्याओं का समाधान बातचीत के जरिये किया जाएगा। जनरल नरवणे ने ओली से शिष्टाचार भेंट की।

वि21 अमेरिका चुनाव बाइडेन जॉर्जिया

जॉर्जिया में वोटों की गिनती में बाइडेन ने ट्रंप पर बढ़त हासिल की

वाशिंगटन, अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन जॉर्जिया प्रांत में मतगणना में अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रपं से आगे हो गए हैं।

अर्थ28 गडकरी- ई-वाहन

ई-वाहनों की लागत कम रखें कंपनियां, बाजार पर काबिज होने के लिये शुरुआत में छोड़ें मुनाफा: गडकरी

नयी दिल्ली, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को वाहन विनिर्माताओं से ई-वाहनों की लागत घटाने और बाजार हिस्सेदारी हासिल करने के लिए कुछ समय तक लाभ को भूल जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश के पास 2025 तक इलेक्ट्रिक वाहन का वैश्विक केंद्र बनने की अच्छी क्षमता है।

प्रादे55 प. बंगाल शाह लीड दक्षिणेश्वर

तुष्टिकरण की राजनीति पश्चिम बंगाल के गौरव को क्षति पहुंचा रही है: शाह

कोलकाता, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिम बंगाल के ‘‘खोए गौरव’’ को वापस लाने की आवश्यकता है और राज्य में ‘‘तुष्टिकरण की मौजूदा राजनीति’’ ने राष्ट्र की आध्यात्मिक चेतना को बनाए रखने की अपनी सदियों पुरानी परंपरा को चोट पहुंचाई है।

खेल12 खेल हॉकी लीड चुनाव

अहमद की जगह निंगोंबम हॉकी इंडिया के नये अध्यक्ष बने

नयी दिल्ली, मणिपुर के ज्ञानेंद्रो निंगोंबम को शुक्रवार को निर्विरोध हॉकी इंडिया का अध्यक्ष चुना गया जो मोहम्मद मुश्ताक अहमद की जगह लेंगे जिन्हें राष्ट्रीय खेल संहिता के कार्यकाल के दिशा निर्देशों के उल्लंघन के कारण खेल मंत्रालय ने इस्तीफा देने को कहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Headlines at 9 pm

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे