दोपहर दो बजे के मुख्य समाचार

By भाषा | Published: November 11, 2021 02:21 PM2021-11-11T14:21:24+5:302021-11-11T14:21:24+5:30

Headlines at 2 pm | दोपहर दो बजे के मुख्य समाचार

दोपहर दो बजे के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, 11 नवंबर बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे तक भाषा की विभिन्न फाइलों से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :

दि6 मोदी कृपलानी आजाद

प्रधानमंत्री ने आचार्य कृपलानी और मौलाना आजाद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता सेनानियों आचार्य कृपलानी और मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर बृहस्पतिवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

दि13 वायरस लीड मामले

देश में 266 दिन में कोविड-19 के सबसे कम उपचाराधीन मरीज

नयी दिल्ली, भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 13,091 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,44,01,670 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 1,38,556 हुई, जो 266 दिन में सबसे कम है।

वि22 जलवायु भारत मंत्री

जलवायु वित्त दान नहीं है, यह एक दायित्व, जिम्मेदारी, कर्तव्य और एक प्रतिज्ञा है: भूपेंद्र यादव

ग्लासगो (स्कॉटलैंड), भारत के पर्यावरण एवं जलवायु मंत्री भूपेंद्र यादव का कहना है कि विकासशील देशों को जलवायु वित्त प्रदान करना अमीर देशों का ''एक दायित्व, जिम्मेदारी, कर्तव्य और एक प्रतिज्ञा'' है तथा उन्हें सालाना 100 अरब अमेरिकी डॉलर जुटाने का अधूरा वादा पूरा करना चाहिए।

दि18 कांग्रेस सोनिया गहलोत

सोनिया से मिले गहलोत, बोले- मंत्रिमंडल में फेरबदल का फैसला आलाकमान पर छोड़ा

नयी दिल्ली, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की और कहा कि मंत्रिमंडल में फेरबदल के बारे में फैसला उन्होंने आलाकमान पर छोड़ दिया है।

प्रादे35 असम विधायक शपथ

असम में पांच नये विधायकों ने शपथ ली

गुवाहाटी, असम में हाल में हुए उपचुनाव में चुने गए पांच नए विधायकों ने बृहस्पतिवार को राज्य विधानसभा के सदस्यों के रूप में शपथ ली।

प्रादे19 उप्र पटाखा विस्फोट मृतक

पटाखा निर्माण इकाई में विस्फोट : मृतक संख्या बढ़कर दो हुई

मुजफ्फरनगर (उप्र), उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के उमरपुर गांव में एक पटाखा निर्माण इकाई में विस्फोट होने से घायल हुए एक व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

प्रादे25 छठ बिहार

लोक आस्था का महापर्व छठ हर्षोल्लास के बीच सम्पन्न

पटना, उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही लोक आस्था का महापर्व छठ बिहार में हर्षोल्लास के बीच बृहस्पतिवार को सम्पन्न हो गया।

वि6 अमेरिका भारत शिक्षा लीड प्रधान

भारत और अमेरिका स्वाभाविक साझेदार हैं, खासतौर पर शिक्षा के क्षेत्र में: धर्मेंद्र प्रधान

वाशिंगटन, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि भारत और अमेरिका स्वाभाविक सहयोगी हैं, खासतौर पर शिक्षा के क्षेत्र में, और दोनों देशों के शिक्षण संस्थानों के बीच सहयोग को मजबूत करने की अपार संभावनाएं हैं।

वि8 अमेरिका हिंदू मंदिर तस्करी

बीएपीएस के खिलाफ अद्यतन मुकदमे में कई मंदिरों में जबरन मजदूरी करवाने का आरोप : खबर

न्यूयॉर्क, अमेरिका में एक प्रमुख हिंदू संगठन को एक अद्यतन मुकदमे में नए आरोपों का सामना करना पड़ रहा है कि उसने भारत से आए मजदूरों को लालच दिया और सैकड़ों श्रमिकों को देश भर में अपने मंदिरों में कम मजदूरी पर काम करने के लिए मजबूर किया।

अर्थ7 महाराष्ट्र एमएसआरटीसी हड़ताल

मुख्यमंत्री की अपील के बावजूद एमएसआरटीसी कर्मचारियों की हड़ताल जारी

मुंबई, महाराष्ट्र राज्य पथ परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अपील के बावजूद बृहस्पतिवार को 15वें दिन भी हड़ताल जारी रखी। कर्मचारी निगम के राज्य सरकार में विलय की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे हैं।

अर्थ6 मोदी रिजर्व बैंक योजनाएं

मोदी शुक्रवार को रिजर्व बैंक की दो अभिनव उपभोक्ता केंद्रित पहलों की शुरुआत करेंगे

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से भारतीय रिजर्व बैंक की दो अभिनव उपभोक्ता केंद्रित पहलों, भारतीय रिजर्व बैंक की खुदरा प्रत्यक्ष योजना और रिजर्व बैंक एकीकृत लोकपाल योजना की शुरुआत करेंगे।

खेल10 खेल हॉकी जूनियर कप भारत टीम

ओलंपिक पदक विजेता विवेक सागर प्रसाद पुरुष जूनियर हॉकी विश्व कप में भारत की अगुआई करेंगे

भुवनेश्वर, तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे विवेक सागर प्रसाद यहां 24 नवंबर से शुरू हो रहे एफआईएच पुरुष जूनियर विश्व कप में 18 सदस्यीय भारतीय टीम की अगुआई करेंगे जो खिताब की रक्षा करने के लक्ष्य के साथ उतरेगी।

खेल4 खेल टी20 पाक रिजवान मलिक

सेमीफाइनल से पहले पाकिस्तान के रिजवान, मलिक को ‘हल्का फ्लू’

दुबई, पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और शोएब मलिक ‘हल्के फ्लू’ (सर्दी-जुकाम) से पीड़ित हैं और उनका गुरुवार को यहां आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में खेलना संदिग्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Headlines at 2 pm

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे