लाइव न्यूज़ :

अधीर रंजन चौधरी के एक बयान पर नकवी का पलटवार, कहा- हेडलेस कांग्रेस अब ब्रेनेलस हो गई है

By भाषा | Updated: August 6, 2019 19:57 IST

मुख्तार अब्बास नकवी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हेडलेस कांग्रेस अब ब्रेनलेस हो गई है। आप कैसे कह सकते हैं कि कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा नहीं है और यह हमारा आतंरिक मामला नहीं है?’’

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी के एक बयान को लेकर निशाना साधते हुए केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को कहा कि ‘हेडलेस कांग्रेस’ अब ‘ब्रेनलेस’ हो गई है।चौधरी ने लोकसभा में सरकार से सवाल किया कि जम्मू कश्मीर देश का आंतरिक विषय है या द्विपक्षीय मामला?

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी के एक बयान को लेकर निशाना साधते हुए केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को कहा कि ‘हेडलेस कांग्रेस’ अब ‘ब्रेनलेस’ हो गई है। दरअसल, चौधरी ने लोकसभा में सरकार से सवाल किया कि जम्मू कश्मीर देश का आंतरिक विषय है या द्विपक्षीय मामला? साथ ही उन्होंने कहा कि 1948 से संयुक्त राष्ट्र राज्य संबंधी स्थिति की निगरानी कर रहा है।इस पर नकवी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हेडलेस कांग्रेस अब ब्रेनलेस हो गई है। आप कैसे कह सकते हैं कि कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा नहीं है और यह हमारा आतंरिक मामला नहीं है?’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘हार से परेशान कांग्रेस मानसिक रूप से दिवालिया हो गई है। सोनिया गांधी सदन में थीं, राहुल गांधी सदन में थे, लेकिन किसी ने चौधरी को नहीं रोका।’’नकवी ने कहा कि कांग्रेस के पास अतीत में हुई गलतियों को सुधारने का मौका था, लेकिन अब वह अपनी गलतियों का विस्तार कर रही है। नकवी ने कहा कि अनुच्छेद 370 का खात्मा होने से जम्मू, कश्मीर और लद्दाख में समस्याओं के समाधान का रास्ता साफ होगा।गौरतलब है कि निचले सदन में कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी ने जम्मू कश्मीर संबंधी संकल्प पेश किये जाने का विरोध करते हुए कहा, ‘‘ आप कहते हैं कि जम्मू कश्मीर देश का आंतरिक विषय है। 1948 से संयुक्त राष्ट्र (यूएन) राज्य संबंधी स्थिति की निगरानी कर रहा है, यह बुनियादी प्रश्न है और सरकार को स्थिति स्पष्ट करना चाहिए। आप बतायें कि यह आंतरिक मामला है या द्विपक्षीय?’’ सत्तापक्ष के सदस्यों ने चौधरी के इस बयान का विरोध किया। इस दौरान टोका-टोकी की स्थिति भी देखने को मिली। 

टॅग्स :मुख्तार अब्बास नक़वीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)धारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं