लाइव न्यूज़ :

'उनका मरना देखा जमाने ने, एक मोदी सरकार है जिसे खबर ना हुई', प्रवासी मजदूरों की मौत पर राहुल गांधी ने केंद्र को घेरा

By स्वाति सिंह | Updated: September 15, 2020 10:15 IST

कोरोना वायरस संकट के बाद देश में लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों पर बेहद असर हुआ था। लाखों की संख्या में प्रवासी मजदूर सड़कों पर थे, इस दौरान कई की मौत की खबर भी सामने आई थी।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा है। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार नहीं जानती कि लॉकडाउन में कितने प्रवासी मज़दूर मरे और कितनी नौकरियां गईं।

नई दिल्ली: लॉकडाउन में कितने मजदूरों की जान गई, इस सवाल पर मोदी सरकार का कहना है कि उनके पास आंकड़ा नहीं है। मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा है।

राहुल गांधी ने लिखा, 'मोदी सरकार नहीं जानती कि लॉकडाउन में कितने प्रवासी मज़दूर मरे और कितनी नौकरियाँ गयीं। तुमने ना गिना तो क्या मौत ना हुई? हाँ मगर दुख है सरकार पे असर ना हुई, उनका मरना देखा ज़माने ने, एक मोदी सरकार है जिसे ख़बर ना हुई।'

बता दें कि कोरोना वायरस संकट के बाद देश में लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों पर बेहद असर हुआ था। लाखों की संख्या में प्रवासी मजदूर सड़कों पर थे, इस दौरान कई की मौत की खबर भी सामने आई थी। इस मामले में सोमवार को संसद में सवाल पूछा गया था कि लॉकडाउन के दौरान हजारों मजदूरों की मौत हुई है, क्या सरकार के पास कोई आधिकारिक आंकड़ा है। इसपर सरकार की ओर से जवाब दिया गया कि उनके पास ऐसा कोई आंकड़ा नहीं है। सरकार की ओर से ये भी जवाब दिया गया कि लॉकडाउन में करीब 80 करोड़ लोगों को अतिरिक्त राशन दिया गया है, ये प्रक्रिया नवंबर तक जारी रहेगी। गौरतलब है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों भारत से बाहर हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अपना सालाना मेडिकल चेकअप करवाने के लिए विदेश में हैं, जहां राहुल गांधी उनके साथ हैं। हालांकि, राहुल सोशल मीडिया के जरिए लगातार सरकार को घेर रहे हैं।

टॅग्स :राहुल गांधीकोरोना वायरस लॉकडाउननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी