लाइव न्यूज़ :

हजारीबागः 10वीं कक्षा की परीक्षा देने के बाद केंद्र से निकले 16 वर्षीय दिव्यांग छात्र की भीषण गर्मी से मौत, जानें मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: April 17, 2022 19:38 IST

बरही के उपसंभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) नजीर अख्तर ने बताया कि मृत छात्र पड़ोसी जिले चतरा के खरौनी गांव का रहने वाला था और चौपारण कॉलेज में परीक्षा देने आया था।

Open in App
ठळक मुद्देगत कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है।कई इलाकों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार चला गया है।पुलिस ने बताया कि मृत लड़के का नाम जमाली अख्तर था।

हजारीबागः झारखंड के हजारीबाग जिले में राज्य शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा देने के बाद केंद्र से निकले 16वर्षीय एक दिव्यांग लड़के की कथित तौर पर भीषण गर्मी से संबंधित जटिलताओं की वजह से मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

 

उल्लेखनीय है कि राज्य में गत कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है और कई इलाकों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार चला गया है। पुलिस ने बताया कि मृत लड़के का नाम जमाली अख्तर था और वह पवित्र रमजान के महीने में ‘रोजा’ रखे हुए था। उन्होंने बताया कि अख्तर शनिवार अपराह्न चार बजकर 30 मिनट पर जैसे ही परीक्षा केंद्र से बाहर आया बेहोश होकर गिर गया।

पुलिस और स्कूल के अधिकारी पीड़ित को तत्काल चौपारण स्थित स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर भीषण गर्मी को मौत का कारण मान रहे हैं। बरही के उपसंभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) नजीर अख्तर ने बताया कि मृत छात्र पड़ोसी जिले चतरा के खरौनी गांव का रहने वाला था और चौपारण कॉलेज में परीक्षा देने आया था।

एसडीपीओ ने बताया कि मृतक के परिवार ने पोस्टमॉर्टम नहीं करने का अनुरोध किया क्योंकि उन्हें कुछ गलत होने का संदेह नहीं था। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक मनोज रत्न छोटे के निर्देश पर पीड़ित के शव को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया।

इस बीच, हजारीबाग के अन्य परीक्षा केंद्रों में भी तीन परीक्षार्थी ‘ भीषण गर्मी’की वजह से बेहोश हो गए। कई अभिभावकों ने झारखंड अकादमिक परिषद (जेएसी) की राज्य में भीषण गर्मी में परीक्षा कराने के फैसले की निंदा की है। 

टॅग्स :झारखंडहीटवेवमौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया