लाइव न्यूज़ :

Hathras Stampede Accident: 'पत्नी को बहुत रोका, फिर भी वो भोले बाबा के सत्संग में गई और..', पत्नी को खोने के बाद आगरा के महेताब ने बताई पीड़ा

By आकाश चौरसिया | Updated: July 3, 2024 13:03 IST

Hathras Stampede Accident: हाथरस में हुए सत्संग हादसे में खो चुके पत्नी को आगरा के मेहताब सिंह बताते हैं कि उन्होंने पत्नी को वहां जाने से मना किया था, लेकिन वो मानी नहीं और चली गईं। उन्होंने पत्नी से कहा था कि मत जाओ, रुक जाओ, लेकिन वो चली गईं।

Open in App
ठळक मुद्देहाथरस में मारे गए परिजन को खोने के बाद आगरा के मेहताब ने बताई अपनी व्यथा मीडिया से बात करते हुए बोले- पत्नी को मना किया और बहुत रोका, लेकिन वो मानी नहीं आखिर में मेहताब कहते हैं कि ये बाबा, वाबा कुछ नहीं होते हैं

Hathras Stampede Accident: हाथरस सत्संग हादसे में मारे गए लोगों में आगरा के मेहताब सिंह की पत्नी की भी मृत्यु हो गई है। पत्नी के सत्संग में शामिल होने से पहले मेहताब ने वहां जाने से मना किया, उनसे कहा था कि भोले बाबा के सत्संग में मत जाओ। इसके साथ उन्होंने पत्नी से कहा था कि बाबा ढोंगी है, मत जाओ, रुक जाओ, लेकिन उनकी पत्नी मानी नहीं और चली गईं। ये बताते हुए मेहताब का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है और वो कह रहे हैं कि ये बाबा, वाबा लोग कुछ नहीं होते हैं। 

गौरतलब है कि अब तक कुल 122 लोगों की मौत हो चुकी है और हादसे में भी 38 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हादसे में मृत पत्नी के बारे में पति ने बताया कि उनकी उम्र 50 वर्ष थी। उन्होंने आगे बताया कि बाबा अगर भगवान होते तो ऐसा नहीं होता। मेहताब आगे बताते हैं कि उन्हें पत्नी की मृत्यु की खबर फोन के जरिए मिली।  

पीड़ित मेहताब सिंह ने बताया कि पत्नी के साथ उनकी चाची भी गई थी, लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी। इसके साथ उन्होंने बताया मंगलवार की सुबह पत्नी के साथ मिलकर काम करवाया और खत्म होने के बाद भी उनसे मना किया कि वहां मत जा। मेहताब बताते हैं कि उनकी पत्नी पिछले 6 साल से बाबा के यहां जा रही थी। इस बीच उनके बेटे ने भी मेहताब सिंह को मना किया कि कोई जाए तो टोका मत करो, जाने दो। 

हादसा कैसे हुआFIR के मुताबिक, कार्यक्रम स्थल से भीड़ के बेकाबू होने के कारण जमीन पर बैठे श्रद्धालु कुचले गए। सड़क के दूसरी ओर पानी और कीचड़ से भरे खेतों में भाग रही भीड़ को आयोजन समिति ने लाठी-डंडों से जबरन रोका, जिससे भीड़ का दबाव बढ़ता गया और महिलाएं, बच्चे और पुरुष दबते रहे। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशहाथरस केस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी