हरियाणा की रैली के बाद दिल्ली लौट रहे राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिग, फिर सड़क मार्ग से हुए रवाना

By विनीत कुमार | Published: October 18, 2019 07:51 PM2019-10-18T19:51:03+5:302019-10-18T19:51:03+5:30

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: इससे पहले महेंद्रगढ़ की रैली को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को संबोधित करना पड़ा था। हालांकि, सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने की वजह से आखिरी मिनटों में राहुल गांधी का कार्यक्रम बनाया गया।

Haryana Rahul Gandhi chopper made emergency landing in Rewari left for Delhi by road | हरियाणा की रैली के बाद दिल्ली लौट रहे राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिग, फिर सड़क मार्ग से हुए रवाना

राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग (फाइल फोटो)

Highlightsमहेंद्रगढ़ से रैली के बाद लौट रहे राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंगरेवाड़ी के केपी कॉलेज में कराई गई हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

हरियाणा के महेंद्रगढ़ से रैली कर लौट रहे राहुल गांधी को बीच रास्ते से सड़क मार्ग से दिल्ली के लिए लौटना पड़ा। रैली के बाद राहुल गांधी हेलीकॉप्टर से दिल्ली लौट रहे थे। हालांकि, खराब मौसम के कारण राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को रेवाड़ी के केपी कॉलेज में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इसके बाद वे सड़क मार्ग से दिल्ली के लिए लौटे। दरअसल, शाम के बाद से ही दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों में मौसम बेहद खराब हो गया। कई इलाकों में धूल भरी तेज आंधी और बूंदाबांदी भी हुई। 


इससे पहले महेंद्रगढ़ की रैली को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को संबोधित करना पड़ा था। हालांकि, सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने की वजह से आखिरी मिनटों में राहुल गांधी का कार्यक्रम बनाया गया।

राहुल गांधी ने महेंद्रगढ़ पहुंचने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'सोनिया जी को यहां आना था लेकिन उनकी तबीयत खराब हो गई। इसलिए उन्होंने मुझसे आने और आपसे बात करने को कहा। आपने कहा कि आखिरी मिनट में मुझे बताया गया और मैं आ गया, अगर आपने मुझे आखिरी सेकेंड में भी बुलाया तो मैं हाजिर हो जाउंगा।' 

इस रैली में राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा और कहा, 'नरेंद्र मोदी को इकॉनोमिक्स की कोई समझ नहीं है। साल 2014 के बाद मैं दो से तीन बड़े अर्थशास्त्रियों से मिला। उन्होंने मुझे बताया कि 2004 से 2014 के बीच भारत की अर्थव्यवस्था के तेजी से बढ़ने का बड़ा कारण मनरेगा और किसानों के कर्ज को माफ करना था।'

Web Title: Haryana Rahul Gandhi chopper made emergency landing in Rewari left for Delhi by road

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे