दिल्ली में किसान ट्रैक्टर परेड में लापता हुआ युवक 7 महीने बाद घर पहुंचा, जानें कहां और कैसे रहा इतने दिन

By उस्मान | Published: September 6, 2021 09:12 AM2021-09-06T09:12:15+5:302021-09-06T09:15:50+5:30

28 वर्षीय बिजेंद्र नामक व्यक्ति एक संस्था को फरवरी में दिल्ली के कश्मीरी गेट के पास फ्लाइओवर के नीचे नग्न अवस्था में मिला था

haryana news: A man from Jinds disappeared in Kisan Andolan tractor parade on 26 January returned home after seven months | दिल्ली में किसान ट्रैक्टर परेड में लापता हुआ युवक 7 महीने बाद घर पहुंचा, जानें कहां और कैसे रहा इतने दिन

दिल्ली में किसान ट्रैक्टर परेड में लापता हुआ युवक 7 महीने बाद घर पहुंचा

Highlightsकिसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हरियाणा के गांव कंडेला का 28 वर्षीय युवक लापता हो गया थाएक संस्था को कश्मीरी गेट के पास फ्लाइओवर के नीचे नग्न अवस्था में मिला थासंस्था ने उसे शनिवार को उसके घर पहुंचा है

जींद: इस साल 26 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी में निकाली गई किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हरियाणा के गांव कंडेला का 28 वर्षीय युवक लापता हो गया था लेकिन वह करीब साढ़े सात महीने बाद अपने घर पहुंच गया है। एक गैर सरकारी संस्था के कर्मियों ने उसे यहां उसके घर पहुंचाया है। 

आश्रय अधिकार अभियान संस्था के कार्डिनेटर साजन लाल ने बताया, 'बिजेंद्र उन्हें फरवरी में दिल्ली के कश्मीरी गेट के पास फ्लाइओवर के नीचे नग्न अवस्था में मिला था। उसके पैरों में सूजन आई हुई थी और शरीर पर भी काफी चोट के निशान थे।' 

उन्होंने बताया, “उसकी मानसिक स्थिति सही नहीं थी। संस्था ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ दिन पहले ही उसने अपने घर वालों के बारे में बताया, जिसके बाद शनिवार को उसे घर पहुंचा दिया गया।” 

उन्होंने बताया कि अब भी उसका उपचार जारी है। बता दें बिजेंद्र की तलाश के लिए 11 जून को काफी संख्या में कंडेला गांव के ग्रामीण तत्कालीन उपायुक्त आदित्य दहिया से मिले थे और उसका पता लगाने की मांग की थी। 

इसके बाद पुलिस ग्रामीणों को साथ लेकर बिजेंद्र को ढूंढने के लिए दिल्ली भी गई थी, लेकिन वह नहीं मिला था। इस साल गणतंत्र दिवस के मौके पर तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकाली थी, जिसमें हिंसा भड़क गई थी।  

Web Title: haryana news: A man from Jinds disappeared in Kisan Andolan tractor parade on 26 January returned home after seven months

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे