Haryana New CM: कौन हैं नायब सिंह सैनी, अब तक क्या रहा उनका राजनीतिक कद, यहां पढ़ें पूरी खबर

By आकाश चौरसिया | Published: March 12, 2024 02:25 PM2024-03-12T14:25:38+5:302024-03-12T14:40:08+5:30

Haryana New CM: विधायक दल की बैठक में नायब सिंह सैनी को विधायकों ने सर्वसम्मति से अपना नेता चुन लिया है। वो बड़े ओबीसी नेता के रूप में आते हैं और अब अगले मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग गई है। सूत्रों की मानें तो शपथ ग्रहण समारोह आज शाम 5 बजे होने जा रहा है।

Haryana New CM Who is Naib Singh Saini what has been his political stature till now | Haryana New CM: कौन हैं नायब सिंह सैनी, अब तक क्या रहा उनका राजनीतिक कद, यहां पढ़ें पूरी खबर

फोटो क्रेडिट- (एक्स)

Highlightsविधायक दल की बैठक में नायब सिंह सैनी को विधायकों ने सर्वसम्मति से अपना नेता चुनापार्टी की ओर से वो बड़े ओबीसी नेता के रूप में उभरे हैंअब अगले मुख्यमंत्री के नाम पर उनको लेकर मुहर लग गई

Haryana New CM: विधायक दल की बैठक में नायब सिंह सैनी को विधायकों ने सर्वसम्मति से अपना नेता चुन लिया है। पार्टी की ओर से वो बड़े ओबीसी नेता के रूप में उभरे हैं और अब अगले मुख्यमंत्री के नाम पर उनको लेकर मुहर लग गई है। सूत्रों की मानें तो शपथ ग्रहण समारोह आज शाम 5 बजे होने जा रहा है। अभी नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद है। इस घोषणा से पहले आज सुबह मनोहर लाल खट्टर ने सीएम पद से इस्तीफा चंडीगढ़ में राज्यपाल बण्डारू दत्तारेय को सौंपा था। 

कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी, जो ओबीसी समुदाय से सबसे बड़ा चेहरा हैं और उन्हें भाजपा ने पिछले साल अक्टूबर, 2023 में प्रदेश अध्यक्ष पर पार्टी ने नियुक्त किया था। सैनी ने पार्टी से जुड़कर साल 1996 में अपना राजनीतिक करियर शुरू किया, इसके बाद उन्होंने भाजपा संगठन में जुड़कर पार्टी को मजबूत करने का काम किया। इसके बाद वो साल 2000 में भाजपा संगठन के महामंत्री बने। 

इस साल बने जिला अध्यक्ष
साल 2002 में नायब सिंह सैनी के कामों को देखते हुए पार्टी ने उन्हें भाजपा युवा मोर्चा के अंबाला जिले का महामंत्री नियुक्त किया। फिर साल 2005 में उन्हें जिला अध्यक्ष पार्टी ने नियुक्त कर दिया। पार्टी के प्रति उनके समर्पण ने उन्हें 2009 में हरियाणा में भाजपा किसान मोर्चा के राज्य महासचिव और 2012 में अंबाला भाजपा के जिला अध्यक्ष सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर काम करने के लिए प्रेरित किया।

उनका राजनीतिक करियर तब आगे बढ़ा, जब उन्होंने साल 2014 में नारायणगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से विधान सभा के सदस्य के रूप में चुना गया, जिसके बाद 2016 में उन्हें हरियाणा सरकार में मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया।

3.83 लाख मतों से कांग्रेस प्रत्याशी को हराया 
साल 2019 के लोकसभा चुनावों में, नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र निर्वाचन क्षेत्र से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के निर्मल सिंह को 3.83 लाख से अधिक मतों के अंतर से हराया। हरियाणा में सैनी समुदाय के लोग मात्र 8 फीसद है, जिनका प्रभाव प्रदेश के कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला, हिसार और रेवाड़ी जिले तक है।

Web Title: Haryana New CM Who is Naib Singh Saini what has been his political stature till now

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे