दिल्ली में बाढ़ को लेकर आप सरकार के आरोप का हरियाणा के मंत्री ने दिया जवाब- हमारे यहां भी कहीं और से पानी आया, लेकिन...

By रुस्तम राणा | Published: July 15, 2023 02:24 PM2023-07-15T14:24:20+5:302023-07-15T14:26:32+5:30

एएनआई से बात करते हुए हरियाणा सरकार के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि केजरीवाल की आदत में शामिल है दूसरों पर आरोप लगाना। उन्होंने कहा कि पानी का स्वभाव ऊपर से नीचे की ओर जाने का होता है। हथिनी कुंड से दिल्ली काफी नीचे है।

Haryana minister anil vij responds to AAP government's allegation regarding floods in Delhi | दिल्ली में बाढ़ को लेकर आप सरकार के आरोप का हरियाणा के मंत्री ने दिया जवाब- हमारे यहां भी कहीं और से पानी आया, लेकिन...

दिल्ली में बाढ़ को लेकर आप सरकार के आरोप का हरियाणा के मंत्री ने दिया जवाब- हमारे यहां भी कहीं और से पानी आया, लेकिन...

Highlightsहरियाणा सरकार के मंत्री ने कहा कि केजरीवाल जी की आदत में शामिल है दूसरों पर आरोप लगानाउन्होंने कहा- हमारे प्रदेश में भी पानी हिमाचल-पंजाब से आया, लेकिन हम दोषारोपण नहीं कर रहेदिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने हरियाणा सरकार पर सिर्फ दिल्ली में पानी छोड़ने का आरोप लगाया

चंडीगढ़: दिल्ली में आई बाढ़ को लेकर दिल्ली सरकार और हरियाणा सरकार आमने-सामने आ गई हैं। दिल्ली सरकार के आरोप के बाद शनिवार को हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने जवाब दिया है। एएनआई से बात करते हुए हरियाणा सरकार के मंत्री ने कहा कि केजरीवाल जी की आदत में शामिल है दूसरों पर आरोप लगाना। 

उन्होंने कहा कि पानी का स्वभाव ऊपर से नीचे की तरफ जाने का होता है। हथिनी कुंड से दिल्ली काफी नीचे है। उन्होंने आगे कहा कि हमारे प्रदेश में भी पानी हिमाचल और पंजाब से आया है, लेकिन हम तो दोषारोपण नहीं कर रहे हैं। हम अपने पानी के इंतजाम करने के प्रयास कर रहे हैं। 

अनिल विज ने कहा, केजरीवाल जी बहुत समझदार हैं, वो पानी का स्वभाव बदल दें... यमुना किनारे हमारे भी जितने गांव और शहर हैं, उनमें भी उतना ही पानी आया है। दिल्ली से पानी निकलने के बाद फिर से हरियाणा में पानी आता है। हम क्या जानबूझकर अपने ज़िलों में पानी छोड़ेंगे।

दरअसल, दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने हरियाणा पर यह आरोप लगाया है कि दिल्ली में जानबूझकर हरियाणा की तरफ से पानी छोड़ा गया, जिसके कारण राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ आई। 

शनिवार को ही दिल्ली की पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने कहा कि अगले 12 घंटो में दिल्ली वालों को राहत मिलेगी...ये बहुत बड़ा सवाल है कि सारा पानी सिर्फ दिल्ली के लिए क्यों छोड़ा जा रहा था। हथिनीकुंड बैराज से जो पानी यूपी और हरियाणा जाता है उसके लिए एक बूंद पानी नहीं छोड़ा गया...हरियाणा को इसका जबाव देना पड़ेगा। 

Web Title: Haryana minister anil vij responds to AAP government's allegation regarding floods in Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे