लाइव न्यूज़ :

आदित्यनाथ ने किया राहुल गांधी पर हमला, कहा- अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी बनाने से वह हैं परेशान

By भाषा | Updated: October 13, 2019 05:35 IST

भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार सोनाली फोगाट के समर्थन में आदमपुर में एक रैली में आदित्यनाथ ने कहा कि फोगाट हरियाणा की पहचान हैं और आदमपुर उनके मातृपक्ष से जुड़ा स्थान है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने से संबंधित अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी बनाने से कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पाकिस्तान परेशान हैं। हरियाणा में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने से संबंधित अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी बनाने से कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पाकिस्तान परेशान हैं। हाल के समय में हरियाणा की अपनी दूसरी यात्रा के दौरान आदित्यनाथ ने हिसार, भिवानी, बादली और झज्जर में रैलियों को संबोधित करते हुए कांग्रेस और उसके पूर्व प्रमुख गांधी को निशाना बनाया। राज्य में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव है।

उन्होंने कहा, ‘‘ जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने से राहुल गांधी और पाकिस्तान परेशान हो गये हैं।’’ भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार सोनाली फोगाट के समर्थन में आदमपुर में एक रैली में आदित्यनाथ ने कहा कि फोगाट हरियाणा की पहचान हैं और आदमपुर उनके मातृपक्ष से जुड़ा स्थान है।

उन्होंने कहा कि 2014 से पहले हरियाणा बालिका भ्रूणहत्या के लिए कुख्यात है। उन्होंने कहा, ‘‘मोदी सरकार ने देश में प्रमुखता से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान शुरू किया और इस अभियान को हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर सरकार सफलतापूर्वक आगे ले गयी। इससे राज्य की लड़कियों को आगे बढ़ने में मदद मिली।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हरियाणा की भूमि पाकिस्तान को सबक सिखाने में मददगार रही है। मोदीजी के लिए देश का हित सर्वोच्च है जबकि कांग्रेस को देश की बढ़ती ताकत पर गर्व नहीं होता है। इसी से स्पष्ट होता है कि क्यों कांग्रेस वाले राफेल लड़ाकू जेट के शस्त्र पूजन का उपहास उड़ा रहे हैं।’’ 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९योगी आदित्यनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसराहुल गांधीधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह