हरियाणा चुनाव: मनोहर लाल खट्टर से लेकर भूपिंदर हुड्डा, सोनाली से लेकर बबीबा फोगाट समेत इन 10 चर्चित उम्मीदवारों पर रहेंगी निगाहें

By अभिषेक पाण्डेय | Published: October 23, 2019 02:54 PM2019-10-23T14:54:37+5:302019-10-23T15:18:55+5:30

Haryana Assembly Elections 2019: Key candidates: हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए हो रहे चुनावों में इन 10 चर्चित उम्मीदवारों पर रहेंगी नजरें

Haryana Assembly Polls 2019: Key candidates, from Manohar Lal Khattar to Bhupinder Singh Hooda, Sonali to Babita Phogat | हरियाणा चुनाव: मनोहर लाल खट्टर से लेकर भूपिंदर हुड्डा, सोनाली से लेकर बबीबा फोगाट समेत इन 10 चर्चित उम्मीदवारों पर रहेंगी निगाहें

हरियाणा विधानसभा चुनावों में मनोहर लाल खट्टर, भूपिंदर सिंह हुड्डा और सोनाली फोगाट हैं मैदान में

Highlightsहरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए 21 अक्टूबर को हुए चुनाव, 24 को आएंगे नतीजेहरियाणा विधानसभा चुनावों में मनोहर लाल खट्टर और भूपिंदर सिंह हुड्डा समेत कई दिग्गज मैदान में

हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए 90 सीटों के लिए मतदान सोमवार (21 अक्टूबर) को सम्पन्न हो गए और इसके साथ ही 1169 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो गया। 

इन चुनावों के लिए सोमवार को हुए मतदान में करीब 65 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि 2014 के हरियाणा विधानसभा चुनावों में 76 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अब इन चुनावों के नतीजे 24 अक्टूबर यानी गुरुवार को घोषित किए जाएंगे। 

मनोहर लाल खट्टर की अगुवाई में बीजेपी की नजरें दोबारा सत्ता में वापसी पर हैं, जिसे कांग्रेस, इंडियन नेशनल लोक दल और जननायक जनता पार्टी जैसी विपक्षियों पार्टियों से चुनौती मिल रही है।

हरियाणा विधानसभा चुनावों में सीएम मनोहर लाल खट्टर से लेकर पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा समेत कई उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। आइए एक नजर डालें इन चुनावों में उतरे 10 सबसे चर्चित उम्मीदवारों पर।

हरियाणा विधानसभा चुनाव: इन 10 चर्चित उम्मीदवारों पर रहेंगी नजरें

1.मनोहर लाल खट्टर (बीजेपी), करनाल सीट:

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल से चुनाव मैदान में हैं। हरियाणा के पहले पंजाबी मुख्यमंत्री खट्टर ने 2014 में भी करनाल विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी और उनकी नजरें जीत के इस सिलसिले को दोहराने पर है। 5 मई 1954 को जन्मे खट्टर आरएसएस के प्रचारक रहे हैं। उनके खिलाफ दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी ने बीएसएफ के पूर्व जवान तेज बहादुर यादव को उतारा है।

2.भूपिंदर सिंह हुड्डा (कांग्रेस), गढ़ी सांपला किलोई सीट:

पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज कांग्रेसी नेता भूपिंदर सिंह अपने गढ़ माने जाने वाले गढ़ी सांपला किलोई से चुनाव लड़ रहे हैं। 2005 से 2014 के बीच दो बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे हुड्डा 1999 से 2014 तक अब तक चार बार गढ़ी सांपला किलोई से विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। इसके अलावा वह 1991 से 2004 के बीच रोहतक संसदीय क्षेत्र से चार बार निर्वाचित हुए। 

3.दुष्यंत चौटाला (जेजेपी), उचाना कलां सीट:

जननायक जनता पार्टी के संस्थापक दुष्यंत चौटाला इन चुनावों में उचाना कलां सीट से उतरे हैं, बीजेपी ने उनके खिलाफ पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद बीरेंद्र सिंह को उतारा है। 3 अप्रैल 1988 को हिसार में जन्मे दुष्यंत पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के पोते और पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल के परपोते हैं। 2014 लोकसभा चुनाव में वह हिसार सीट से कुलदीप बिश्नोई को हराकर सबसे युवा सांसद बने थे।  दिसंबर 2018 में लोकदल से निकाले जाने के बाद उन्होंने जेजेपी नाम अपनी अलग पार्टी का गठन किया।   

4.रणदीप सुरजेवाला (कांग्रेस), कैथल सीट:

रणदीप सिंह सुरजेवाला कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पार्टी के कैथल सीट से उम्मीदवार हैं। वह 2009 से ही इस सीट से जीतते आ रहे हैं।  3 जून 1967 को चंडीगढ़ में जन्मे सुरजेवाला ने 1996 और 2005 में ओम प्रकाश चौटाला को हराया था। हरियाणा सरकार में पूर्व मंत्री रहे और कैथल से लगातार दो बार विधायक रह चुके सुरजेवाला दिसंबर 2017 से कांग्रेस के आधिकारिक प्रवक्ता हैं। सुरजेवाला के खिलाफ बीजेपी ने लीला राम को उतारा है जबकि लोकदल ने अनिल कुमार तो वहीं बीएसपी ने मदन तंवर को उतारा है। 

बीजेपी ने टिकटॉक स्टार <a href='https://www.lokmatnews.in/topics/sonali-phogat/'>सोनाली फोगाट</a> को आदमपुर से उतारा है
बीजेपी ने टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट को आदमपुर से उतारा है

5.सोनाली फोगाट (बीजेपी), आदमपुर सीट: 

सोनाली फोगाट एक टीवी ऐक्ट्रेस और प्रसिद्ध टिकटॉक स्टार हैं। उन्हें बीजेपी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 के लिए आदमपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ अपना उम्मीदवार बनाया है। फतेहाबाज जिले के भूथान गांव से आने वाली सोनाली की शादी हिसार के संजय फोगाट से हुई थी, जिनकी दिसंबर 2016 में अपने खेत में रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई थी, जबकि उस समय सोनाली मुंबई में थीं। सोनाली की एक सात वर्षीय बेटी है। 

6.कुलदीप बिश्नोई (कांग्रेस), आदमपुर सीट: 

 कुलदीप बिश्नोई कांग्रेस के नेता और हरियाणा के तीन बार मुख्यमंत्री रहे चौधरी भजनलाल के पुत्र हैं। 22 सितंबर 1968 को जन्मे कुलदीप हिसार की आदमपुर विधानसभा सीट से तीन बार विधायक रहे हैं। इस बार आदमपुर सीट से कुलदीप को बीजेपी की टिकटॉक स्टार प्रत्याशी सोनाली फोगाट से कड़ी टक्कर मिल रही है। आदमपुर सीट से 1968 से कुलदीप बिश्नोई का परिवार कभी नहीं हारा है।

7.अभय सिंह चौटाला (INLD), ऐलनाबादा सीट: 

अभय सिंह चौटाला इंडियन नेशनल लोकदल के नेता हैं। वह हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के बेटे और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के पोते हैं। 14 फरवरी 1963 जन्मे अभय चौटाला हिसार की ऐलनाबाद सीट से दो बार विधायक रहे हैं और एक बार फिर से इसी सीट से अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

8.बबीता फोगाट (बीजेपी), दादरी सीट:

2014 और 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स की गोल्ड मेडल विजेता और स्टार रेसलर बबीता फोगाट हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 में दादरी विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ते हुए अपनी राजनीतिक पारी शुरू की है। बीजेपी ने भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली इस सीट को कभी नहीं जीता है। 

स्टार रेसलर बबीता फोगाट के सहारे बीजेपी की नजरें दादरी सीट जीतने पर
स्टार रेसलर बबीता फोगाट के सहारे बीजेपी की नजरें दादरी सीट जीतने पर

9.योगेश्वर दत्त (बीजेपी),  बरोदा सीट: 

2012 ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त बीजेपी के टिकट पर 2019 हरियाणा विधानसभा चुनाव में बरोदा सीट से अपने राजनीतिक करियर का आगाज कर रहे हैं। उनके खिलाफ कांग्रेस ने कृष्णा हुड्डा को उतारा है, जो 2009 और 2014 में दो बार चुनाव जीत चुकी हैं। योगेश्वर दत्त को 2013 में पद्म श्री सम्मान दिया गया था। उन्होंने 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था।

10.संदीप सिंह (बीजेपी), पेहोवा सीट:

पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी बीजेपी के टिकट पर 2019 हरियाणा विधानसभा चुनाव में पेहोवा (Pehowa) विधानसभा सीट से अपनी राजनीतिक पारी का डेब्यू कर रहे हैं। कांग्रेस ने यहां से मनदीप सिंह चट्ठा और लोकदल ने मंजीत सिंह को टिकट दिया है। पेहोवा जाट और सिख बहुल इलाका है और बीजेपी की नजरें संदीप सिंह की लोकप्रियता को भुनाने हुए इस सीट पर कब्जा जमाने पर हैं। 2014 के चुनावों में इस सीट पर लोक दल के जसविंदर सिंह संधू ने बीजेपी के जय भगवान शर्मा को मात दी थी।

Web Title: Haryana Assembly Polls 2019: Key candidates, from Manohar Lal Khattar to Bhupinder Singh Hooda, Sonali to Babita Phogat

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे