लाइव न्यूज़ :

हर्षवर्धन श्रृंगला ने संभाला विदेश सचिव का कार्यभार, कहा-राष्ट्र निर्माण की भूमिका के लिए प्रतिबद्ध

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 29, 2020 11:35 IST

हर्षवर्धन श्रृंगला अभी अमेरिका में भारत के राजदूत हैं। श्रृंगला भारतीय विदेश सेवा (IFS) के 1984 बैच के अधिकारी हैं। उनका बतौर राजनियक 30 से अधिक साल का करियर रहा है, वह दिल्ली के अलावा पेरिस, हनोई और तेल अवीव में भारतीय मिशन में विभिन्न पदों पर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहर्षवर्धन श्रृंगला ने बुधवार को नए विदेश सचिव का कार्यभार संभाल लिया।श्रृंगला को दो वर्ष के लिए नया विदेश सचिव नियुक्त किया गया है।

हर्षवर्धन श्रृंगला ने बुधवार को नए विदेश सचिव का कार्यभार संभाल लिया। वह विजय गोखले की जगह ली। वरिष्ठ राजनयिक हर्षवर्धन श्रृंगला को दो वर्ष के लिए नया विदेश सचिव नियुक्त किया गया है। कार्यभार संभालने से पहले श्रृंगला ने पत्रकारों से कहा था कि सभी प्रयास देश को समर्पित होंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं राष्ट्र-निर्माण में मंत्रालय की भूमिका के लिए प्रतिबद्ध हूं जैसा कि मैं 36 साल पहले था। तब मैं एक युवा के तौर पर इनसे जुड़ा था। मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विदेश मंत्री के मार्गदर्शन में काम करने के लिए उत्साहित हूं।’’ विदेश मंत्री जयशंकर ने मंगलवार को ट्वीट कर श्रृंगला की नियुक्ति की जानकारी दी थी। वह अभी अमेरिका में भारत के राजदूत के तौर पर सेवा दे रहे हैं।

श्रृंगला अभी अमेरिका में भारत के राजदूत हैं। श्रृंगला भारतीय विदेश सेवा (IFS) के 1984 बैच के अधिकारी हैं। उनका बतौर राजनियक 30 से अधिक साल का करियर रहा है, वह दिल्ली के अलावा पेरिस, हनोई और तेल अवीव में भारतीय मिशन में विभिन्न पदों पर रहे हैं। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में बतौर मंत्री सेवाएं दी हैं और इसके अलावा वियतनाम और दक्षिण अफ्रीका में कॉन्स्युल जनरल के पद पर रहे हैं।

टॅग्स :मोदी सरकारजयशंकर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?