लाइव न्यूज़ :

हरदोई भाजपा विधायक ने सेंगर से जताई हमदर्दी, पार्टी ने बयान से किया किनारा

By भाषा | Updated: August 3, 2019 20:34 IST

सेंगर पर आरोप है कि उन्होंने 2017 में एक नाबालिग लड़की से अपने उन्नाव स्थित आवास पर बलात्कार किया था। हरदोई से भाजपा विधायक आशीष सिंह आशू का एक वीडियो शनिवार को समाचार चैनलों पर वायरल हुआ, जिसमें वह एक कार्यक्रम में बोल रहे हैं कि हमारे भाई कुलदीप सिंह सेंगर मुश्किल वक्त से गुजर रहे हैं।

Open in App

भाजपा के एक विधायक ने उन्नाव बलात्कार मामले के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के प्रति हमदर्दी व्यक्त करते हुए विवादास्पद बयान दे डाला । भाजपा ने हालांकि विधायक के बयान से यह कहते हुए किनारा कर लिया है कि यह विधायक की निजी राय हो सकती है ।

सेंगर पर आरोप है कि उन्होंने 2017 में एक नाबालिग लड़की से अपने उन्नाव स्थित आवास पर बलात्कार किया था। हरदोई से भाजपा विधायक आशीष सिंह आशू का एक वीडियो शनिवार को समाचार चैनलों पर वायरल हुआ, जिसमें वह एक कार्यक्रम में बोल रहे हैं कि हमारे भाई कुलदीप सिंह सेंगर मुश्किल वक्त से गुजर रहे हैं। हमारी शुभकामनाएं सेंगर के साथ हैं और हम उम्मीद करते हैं कि सेंगर जल्द ही इस मुश्किल समय से पार पा लेंगे।

भाजपा नेता राकेश त्रिपाठी ने कहा, ''हरदोई विधायक ने जो कुछ कहा, वह उनकी व्यक्तिगत राय हो सकती है। जहां तक भाजपा का सवाल है, पार्टी को जो अनुशासनात्मक कार्रवाई करनी थी, वह की जा चुकी है । उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।''

त्रिपाठी ने कहा कि विधि सम्मत सिद्धांत है कि जब तक दोष सिद्ध ना हो जाए, कानून की नजर में व्यक्ति निर्दोष ही होता है। हो सकता है कि इसी सिद्धांत का आलंबन विधायक ने लिया हो। सेंगर को भाजपा ने कुछ ही दिन पहले पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पिछले रविवार को रायबरेली में बलात्कार पीड़िता की कार में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में पीड़िता की मौसी और चाची की मौत हो गयी थी जबकि पीड़िता और उनके वकील गंभीर रूप से घायल हो गये थे। 

टॅग्स :उन्नाव गैंगरेपभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कुलदीप सिंह सेंगर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुलदीप सिंह सेंगर को बड़ा झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने पीड़िता के पिता की कस्टडी में मौत के मामले में सज़ा निलंबित करने से किया इनकार

भारतUnnao Rape Case: न्याय की भाषा के सवाल का हल भी जरूरी 

क्राइम अलर्टरसूख वाले लोग कानून को कैसे तोड़-मरोड़ लेते हैं? 

भारतUnnao Rape Case: कुलदीप सेंगर को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के जमानत आदेश पर रोक लगाई

भारतकुलदीप सिंह सेंगर को जमानत, उन्नाव बलात्कार पीड़िता की सोनिया और राहुल गांधी से मुलाकात, कांग्रेस नेता ने लिखा-क्या एक गैंगरेप पीड़िता के साथ ऐसा व्यवहार उचित है?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव