लाइव न्यूज़ :

हार्दिक पटेल ने अमित शाह को दी गृहमंत्री बनने की बधाई, पूछा- अब हम जैसों का क्या होगा!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 1, 2019 08:24 IST

गांधीनगर लोकसभा सीट से चुनाव जीतने वाले शाह को गुरुवार को नरेंद्र मोदी की दूसरी बार गठित सरकार में शामिल किया गया.

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव के दौरान पाटीदार नेता ने कांग्रेस के लिए जमकर प्रचार किया था. पटेल ने ट्वीट में कहा, ''अमित शाहजी गृह मंत्री बने हैं इसलिए मैं शुभकामनाएं देता हूं.

कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को केंद्रीय गृह मंत्री बनने पर बधाई दी लेकिन यह भी पूछा कि उनके जैसे लोगों का क्या होगा जो भगवा पार्टी के खिलाफ लड़े. गांधीनगर लोकसभा सीट से चुनाव जीतने वाले शाह को गुरुवार को नरेंद्र मोदी की दूसरी बार गठित सरकार में शामिल किया गया.

4 साल पहले गुजरात में पाटीदार आरक्षण आंदोलन चलाने वाले पटेल ने ट्वीट में कहा, ''अमित शाहजी गृह मंत्री बने हैं इसलिए मैं शुभकामनाएं देता हूं. लेकिन आज कुछ भक्तों के मुझे मैसेज आए कि अब तेरा क्या होगा हार्दिक? उन्होंने कहा, ''इसका मतलब शाह के गृह मंत्री बनने के बाद भक्त काफी खुश हैं. भाजपा के खिलाफ लड़ने वाले हम जैसे युवाओं को मार दिया जाएगा? चलो जैसी भगवान की इच्छा!''

लोकसभा चुनाव के दौरान पाटीदार नेता ने कांग्रेस के लिए जमकर प्रचार किया था. ओबीसी श्रेणी में पाटीदार समुदाय को शामिल करने के लिए आंदोलन के दौरान पटेल ने शाह पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि शाह के इशारे पर राज्य में प्रदर्शनकारियों से कठोर बर्ताव किया जा रहा है.

टॅग्स :हार्दिक पटेलअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए