लाइव न्यूज़ :

Har Ghar Tiranga 2022: हर घर तिरंगा वेबसाइट पर तिरंगे के साथ पांच करोड़ से अधिक सेल्फी, संस्कृति मंत्रालय ने कहा-एक शानदार उपलब्धि

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 15, 2022 21:05 IST

Har Ghar Tiranga 2022: सरकार ने 76वें स्वतंत्रता दिवस को 'आजादी का अमृत महोत्सव' के रूप में लाल किले पर भव्य समारोह के साथ आयोजित किया था, जिसमें प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले 25 वर्षों के लिए 'अमृत काल' का रोडमैप साझा किया था।

Open in App
ठळक मुद्देसंस्कृति मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए इसे 'शानदार उपलब्धि' करार दिया।लोगों से अभियान के अंतर्गत वेबसाइट पर 'तिरंगा' के साथ सेल्फी या तस्वीरें अपलोड करने की अपील की थी।

नई दिल्लीः एक शानदार उपलब्धि है। 'हर घर तिरंगा' अभियान की वेबसाइट पर अब तक भारतीय ध्वज के साथ पांच करोड़ से अधिक सेल्फी साझा की जा चुकी हैं। संस्कृति मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए इसे 'शानदार उपलब्धि' करार दिया।

सरकार ने 76वें स्वतंत्रता दिवस को 'आजादी का अमृत महोत्सव' के रूप में लाल किले पर भव्य समारोह के साथ आयोजित किया था, जिसमें प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले 25 वर्षों के लिए 'अमृत काल' का रोडमैप साझा किया था। प्रधानमंत्री ने 22 जुलाई को लोगों से अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर 'हर घर तिरंगा' आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया था।

'आजादी का अमृत महोत्सव' की नोडल एजेंसी संस्कृति मंत्रालय ने भी लोगों से अभियान के अंतर्गत वेबसाइट पर 'तिरंगा' के साथ सेल्फी या तस्वीरें अपलोड करने की अपील की थी। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ''एक शानदार उपलब्धि। 'हर घर तिरंगा' वेबसाइट पर पांच करोड़ से अधिक 'तिरंगा' सेल्फी अपलोड की गई हैं।'' 

भारत के इतिहास में इस विशेष क्षण का जश्न मनाने वाले भारत और दुनिया भर में सभी की भागीदारी के कारण आज दोपहर बाद लगभग 4 बजे 5 करोड़ तिरंगा सेल्फी लेने की उपलब्धि हासिल की गई है।स्वतंत्रता के 75 वर्ष का स्मरणोत्सव 12 मार्च 2021 से 75-सप्ताह की गिनती पूरी होने पर 15 अगस्त, 2022 को शुरू हुआ और 15 अगस्त, 2023 तक जारी रहेगा।

टॅग्स :हर घर तिरंगाआजादी का अमृत महोत्सवनरेंद्र मोदीस्वतंत्रता दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप