लाइव न्यूज़ :

हंसराज ने शायराना अंदाज में कहा, एक दिन सबको दुनिया से जाना है और जाति, धर्म और धन सबकुछ यहीं छूट जाएगा

By भाषा | Updated: July 3, 2019 15:54 IST

लोकसभा में शून्यकाल के दौरान हंसराज हंस ने पहली बार सदन में अपनी बात रखी। उन्होंने सूफीवाद, पंजाब एवं दिल्ली में नौजवानों के नशे की गिरफ्त में आने और सफाईकर्मियों की स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि पूरा सदन इस पर ध्यान दे। उन्होंने कहा कि पंजाब गुरुनानक देव और कई बड़े सूफी संतों की धरती रही है, लेकिन पहले आतंकवाद और अब नशा इसे नुकसान पहुंचा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देहंसराज ने शायराना अंदाज में उठाए नशा और सफाईकर्मियों के मुद्दे, सोनिया और राहुल ने मेजें थपथपाईंसफाईकर्मियों की मौत हो जाती है और उन पर कोई ध्यान नहीं देता, लेकिन पहली बार हमारे ‘महबूब प्रधानमंत्री’ नरेंद्र मोदी ने गरीबों की फिक्र की है।

भाजपा सांसद हंसराज हंस ने बुधवार को लोकसभा में शायराना अंदाज में अपनी बात रखते हुए नौजवानों के नशे की चपेट में आने और सीवर में काम करते हुए सफाईकर्मियों की मौत के मुद्दे उठाए जिस पर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने भी मेजें थपथपाईं।

लोकसभा में शून्यकाल के दौरान हंसराज हंस ने पहली बार सदन में अपनी बात रखी। उन्होंने सूफीवाद, पंजाब एवं दिल्ली में नौजवानों के नशे की गिरफ्त में आने और सफाईकर्मियों की स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि पूरा सदन इस पर ध्यान दे। उन्होंने कहा कि पंजाब गुरुनानक देव और कई बड़े सूफी संतों की धरती रही है, लेकिन पहले आतंकवाद और अब नशा इसे नुकसान पहुंचा रहा है।

उत्तर पश्चिम दिल्ली से निर्वाचित हुए हंसराज ने कहा कि दिल्ली में नौजवान नशे की चपेट में आ रहे हैं और यह सबकी जिम्मेदारी है कि नौजवानों की जिंदगी बचाएं। उन्होंने कहा कि सीवर में सफाईकर्मियों की मौत हो जाती है और उन पर कोई ध्यान नहीं देता, लेकिन पहली बार हमारे ‘महबूब प्रधानमंत्री’ नरेंद्र मोदी ने गरीबों की फिक्र की है।

हंसराज ने सूफीवाद का जिक्र करते हुए शायराना अंदाज में कहा कि एक दिन सबको दुनिया से जाना है और जाति, धर्म और धन सबकुछ यहीं छूट जाएगा। अपना भाषण खत्म करने पर उन्होंने ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाया जिस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि आप नए सदस्य हैं, लेकिन इस तरह से सदन में नारे नहीं लगा सकते।

हंसराज का भाषण खत्म होने पर सत्तापक्ष के सदस्यों के साथ ही सोनिया और राहुल सहित विपक्षी सदस्यों ने भी मेजें थपथपाईं। 

टॅग्स :संसद बजट सत्रमोदी सरकारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन