लाइव न्यूज़ :

18 साल से अधिक उम्र के लोगों के आधे टीकाकरण केंद्र बंद रहे, बाकी कल बंद रहेंगे: आतिशी

By भाषा | Updated: June 15, 2021 20:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जून आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक आतिशी ने कहा है कि दिल्ली में 18-44 साल उम्र वर्ग के लिए कोविड -19 टीके का एक दिन से भी कम भंडार बचा हुआ है जिस कारण इस श्रेणी के आधे टीकाकरण केंद्र मंगलवार को बंद रहे और यदि खुराक नहीं मिलीं तो बाकी आधे टीकाकरण केंद्र कल बंद रहेंगे।

मंगलवार को ऑनलाइन जारी किये गये टीकाकरण बुलेटिन में आतिशी ने यह भी कहा कि 45 और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए स्थिति ‘बिल्कुल आरामदेह’ है क्योंकि इस समूह में 50 फीसद से अधिक पात्र लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

उन्होंने कहा, ‘‘ चूंकि अनलॉक धीरे-धीरे हो रहा है और कार्यालय एवं बाजार खुल रहे हैं तो युवा बाहर अधिक निकलेंगे ही , इसलिए ऐसे में महत्वपूर्ण है कि उनका टीकाकरण हो जाए। 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए हमारा अभियान एक बार फिर रफ्तार पकड़ रहा है लेकिन खुराकों के अभाव में यह फिर धीमा हेा गया है।’’

आप विधायक ने कहा कि 18-44 साल उम्र वर्ग के लिए कोविड -19 टीके का एक दिन से भी कम भंडार बचा हुआ है जिस कारण इस श्रेणी के ‘‘ आधे टीकाकरण केंद्र आज बंद रहे और यदि खुराक नहीं मिलीं तो बाकी आधे टीकाकरण केंद्र कल बंद रहेंगे।’’

उन्होंने केंद्र सरकार ने 18-44 साल उम्रवर्ग के लिए टीकाकरण प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए अतिशीघ्र टीकों की और खुराक भेजने की अपील की।

उन्होंने कहा कि मंगलवार सुबह की स्थिति के अनुसार दिल्ली में 45 साल और उससे ऊपर के लोगों के लिए 7,95,000 खुराक उपलब्ध हैं जिनमें से कोवैक्सीन 22 दिनों तक चलेगी और कोविशील्ड की खुराक 43 दिनों के लिए हैं।

बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में 14 जून को टीके की 60,734 खुराक लगायी गयीं। अबतक कोविड-19 टीके की 61,50,931 खुराक लगायी गयी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा