भारी बारिश से मुंबई का बेहाल, नगरपालिका प्रमुख प्रवीण परदेशी ने जलवायु परिवर्तन को ठहराया जिम्मेदार

By भाषा | Published: July 2, 2019 06:20 AM2019-07-02T06:20:11+5:302019-07-02T06:20:11+5:30

देश की राष्ट्रीय राजधानी में दो दिन में 550 मिमी बारिश हुई जो कि पिछले एक दशक में दो दिन में हुई सबसे ज्यादा बारिश है।

haevy rain in mumbai Nagarpalika chief Pravin Pardeshi says climate change is responsible | भारी बारिश से मुंबई का बेहाल, नगरपालिका प्रमुख प्रवीण परदेशी ने जलवायु परिवर्तन को ठहराया जिम्मेदार

File Photo

मुंबई नगरपालिका प्रमुख प्रवीण परदेशी ने एक छोटी अवधि में मुंबई में इतनी ज्यादा बारिश और इसकी वजह से बनी बाढ़ की हालत के लिए जलवायु परिवर्तन और भौगोलिक स्थिति को जिम्मेदार ठहराया है। इस साल मानसून विलंब से आया जो कि पिछले 45 साल में सबसे धीमा था।

देश की राष्ट्रीय राजधानी में दो दिन में 550 मिमी बारिश हुई जो कि पिछले एक दशक में दो दिन में हुई सबसे ज्यादा बारिश है। परदेशी ने कहा, ‘‘ जलवायु परिवर्तन हो रहा है। कभी भी दो दिनों में एक महीने के बराबर बारिश नहीं हुई थी, जिसका मतलब है कि बारिश ज्यादा हुई, यह एक भौगोलिक घटना है।’’

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ने बताया कि बृहन्मुंबई नगरपालिका आयुक्त बड़े स्तर पर बारिश के उतने पानी को बाहर निकाल रहे हैं जिसकी तुलना दुनिया के किसी शहर से नहीं हो सकती।

उन्होंने एक निजी चैनल को बताया, ‘‘ जितनी मात्रा में पानी हमने कृत्रिम स्तर पर यहां से बाहर निकाला है वह पोवई और विहार झील के पेय जल (मुंबई में पानी का स्रोत) के बराबर है।

परदेशी ने बताया कि मुंबई की हर साल होने वाली इस स्थिति के पीछे की वजह बताते हुए कहा कि शहर में होने वाली बारिश की स्थिति को संभालने के लिए यहां की वर्षा जल निकास प्रणाली जरूरी चीजों से लैस नहीं है। 

Web Title: haevy rain in mumbai Nagarpalika chief Pravin Pardeshi says climate change is responsible

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे