लाइव न्यूज़ :

कोविड की पाबंदियों के बीच पूजा के लिए तैयार गुवाहाटी

By भाषा | Updated: October 11, 2021 15:06 IST

Open in App

गुवाहाटी, 11 अक्टूबर कोविड महामारी के कारण पिछले कुछ महीनों में त्योहारों के आयोजन में कमी आने के बाद असम का सबसे बड़ा शहर गुवाहाटी अब दुर्गा पूजा महोत्सव के लिए तैयार है।

सरकारी पाबंदियों और महामारी के माहौल के बीच हर साल की तरह चकाचौंध और रोशनी तो नहीं है लेकिन यहां के नागरिक धार्मिक उत्साह से लबरेज हैं।

मालीगांव कालीबाड़ी दुर्गा पूजा समिति के कार्यकारी सदस्य अमिताभ चौधरी ने कहा, ‘‘जहां तक दुर्गा पूजा से संबंधित आर्थिक चीजें और अन्य तैयारियों की बात है तो कोविड ने उत्साह कम किया है। हर साल हमारा बजट जहां 15 लाख रुपये के आसपास रहता था, इस साल चार-पांच लाख रुपये पर आ गया है। लेकिन धार्मिक और आध्यात्मिक रुझान वाले लोगों के लिए पूजा हमेशा परंपराओं का हिस्सा रही है और उनके उत्साह में कोई कमी नहीं है।’’

चौधरी ने कहा कि लोग पूजा के लिए आएंगे लेकिन हर साल की तरह देर रात तक पंडालों में भीड़ पर पाबंदी रहेगी।

राज्य सरकार पहले ही पूजा मंडपों के आयोजकों और आगंतुकों के लिए दिशानिर्देश जारी कर चुकी है जिसके तहत रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा और सभी स्थानीय अधिकारियों को आदेश का पालन करने के सख्त निर्देश हैं।

इसके अलावा सभी पूजा आयोजकों, कार्यकर्ताओं और पुजारियों को कोविड टीके लगा होना जरूरी है जिसमें कम से कम एक खुराक तो अनिवार्य ही है। पंचमी पर पूजा शुरू होने से पहले और एकादशी पर विसर्जन के बाद उन्हें कोविड-19 की जांच भी करानी होगी।

पूजा पंडालों में उन्हीं लोगों को आने की अनुमति होगी जो टीके की कम से कम एक खुराक ले चुके होंगे। 18 साल से कम उम्र के लोगों को ही इस नियम से छूट होगी। देवी प्रतिमाओं के आकार को लेकर भी नियम बनाये गये हैं।

अमेरिकन कॉलोनी दुर्गा पूजा समिति के महासचिव देवब्रत डे ने कहा कि महामारी से जूझ रहे लोगों को पूजा महोत्सव से थोड़ी राहत मिल सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत