CBI अदालत से राम रहीम को मिली जमानत, पर इस वजह से जेल से नहीं होगा आजाद

By जनार्दन पाण्डेय | Published: October 5, 2018 02:51 PM2018-10-05T14:51:56+5:302018-10-05T15:13:44+5:30

Gurmeet Ram Rahim Granted Bail by Panchkula CBI Court: यौन शोषण मामले में कोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमी‌त राम रहीम को 20 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।

Gurmeet Ram Rahim granted bail by Panchkula CBI court in castration case | CBI अदालत से राम रहीम को मिली जमानत, पर इस वजह से जेल से नहीं होगा आजाद

राम रहीम को मिली जमानत| Gurmeet Ram Rahim Granted Bail by Panchkula CBI Court

चंडीगढ़, 5 अक्टूबरः पंचकुला आश्रम में युवती से रेप के मामले में जेल में बंद गुरमीत राम रहीम को शुक्रवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने एक मामले में जमानत दे दी। इससे राम रहीम को दूसरे मामलों में राहत तो मिलेगी। लेकिन इससे वह जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे।

समाचार एजेंसी एएनआई के एक ट्वीट के मुताबिक पंचकुला सीबीआई ने राम रहीम को बधिया कराने मामले में जमानत मिली है। लेकिन रेप मामले से इसका सीधे तौर पर कोई लेना-देना नहीं है। ऐसे में रेप संबंधित मामलों में उनकी सजा बरकरार रहेगी।

राम रहीम पर रेप के अलावा डेरा सच्चा सौदा आश्रम के पुरुषों का बधिया कराने का आरोप लगे थे। इस मामले की सुनवाई करते हुए पंचकुला सीबीआई कोर्ट ने जमानत दी है। लेकिन यौन शोषण मामले में कोर्ट के द्वारा सुनाई गई 20 साल के सश्रम कारावास व 65 लाख रुपये जुर्माने की सजा पर इसका कोई असर नहीं होगा।


उल्लेखनीय है कि राम रहीम ने हरियाणा के पंचकुला में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख के तौर पर काफी समय तक आसीन रहा। इस दौरान उसने डेरा सच्चा सौदा को कई तरह से बेहद प्रभावशाली बना दिया। आर्थ‌िक मामलों से लेकर राम रहीम राजनैतिक प्रभाव भी रखता ‌था।

तमाम पार्टियों के प्रमुख नेता उनके आश्रम में आशीर्वाद लेने जाते थे। इसके अलावा गुरमीत राम रहीम ने अपनी भी बनानी शुरू कर दी। साथ वह एक रॉकस्टार सिंगर भी रहा। उसने कई जगहों पर म्यूजिक शो किया।

लेकिन युवती से रेप व कई अन्य मामलों में वह अपराधी साबित हुआ और जेल गया। 25 अगस्त 2017 को पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत ने उसे रेप मामले में दोषी करार दे दिया। इसके बाद पंचकुला और सिरसा में दंगे जैसे हालात बन गए। कई जगहों पर आगजनी हुई। इसमें 38 लोगों की मौत हुई थी। इन घटना को भड़काने के आरोप में राम रहीम की चहेती महिला हनीप्रीत को भी जेल में बंद है।

English summary :
Gurmeet Ram Rahim, lodged in jail in connection with raping a girl in Panchkula Ashram, was granted bail on Friday by the Central Bureau of Investigation (CBI) in one of the cases. With this, Ram Rahim will get relief in other matters. But he will not be able to come out of jail.


Web Title: Gurmeet Ram Rahim granted bail by Panchkula CBI court in castration case

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे