लाइव न्यूज़ :

फिर बोलीं CM महबूबा मुफ्ती, जम्मू-कश्मीर में बंदूकों से नहीं हो सकती समस्या हल

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 18, 2018 21:19 IST

उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि अगर हम खून-खराबा को समाप्त करना चाहते हैं तो पाकिस्तान से बातचीत करना जरूरी है।

Open in App

श्रीनगर, 18 फरवरीः जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सूबे की स्थिति को देखते हुए एक बार फिर कहा है कि बंदूकें किसी भी समस्या का समाधान नहीं कर सकतीं, केवल बातचीत से ही समाधान किया जा सकता है। दरअसल, सीएम महबूबा पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान से बातचीत करने के लिए वकालत कर रही हैं। 

महबूबा ने रविवार को ट्वीट कर कहा 'बंदूकें समस्या का समाधान नहीं कर सकती हैं, केवल बातचीत ही समस्या सुलझा सकती है। सीमा पर स्थिति अच्छी नहीं है। दोनों देशों (भारत-पाकिस्तान) को बातचीत करनी चाहिए और सीमा पर संघर्ष विराम होना चाहिए। साथ ही साथ शांति के लिए एक मौका देना चाहिए।'

आपको बता दें कि इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि अगर हम खून-खराबा को समाप्त करना चाहते हैं तो पाकिस्तान से बातचीत करना जरूरी है। मुझे पता है कि आज रात समाचार एंकर्स मुझे राष्ट्र विरोधी करार देंगे, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। जम्मू-कश्मीर के लोग पीड़ित हैं। हमें बात करना है, क्योंकि युद्ध एक विकल्प नहीं है।

जम्मू-कश्मीरः बोलीं महबूबा-खून खराबा समाप्त करना है तो पाक से बातचीत जरूरी, युद्ध विकल्प नहीं

वहीं महबूबा मुफ्ती कुछ दिन पहले कह चुकी हैं कि देश के बॉर्डर पर खून की होली चल रही है। पीएम मोदी कहते हैं कि देश विकास के रास्ते पर जा रहा है, लेकिन हमारे राज्य में कुछ उल्टा ही हो रहा है। उन्होंने पीएम मोदी और पाक से शांति की अपील भी की थी। उन्होंने कहा था, 'मैं पीएम और पाकिस्तान से गुजारिश करती हूं कि जम्मू-कश्मीर को जंग का अखाड़ा मत बनाइए, दोस्ती का पुल बनाइए। 

दरअसल, 2017 में सुरक्षाबलों ने घाटी में 206 आतंकियों को ढेर किया है। साथ ही 75 युवाओं को वापस मुख्यधारा में लाया गया है। ये वो युवक थे, जो या तो आतंक के साथ जुड़ चुके थे या फिर जुड़ने वाले थे। सीजफायर उल्लंघन और आतंकियों से मुठभेड़ में भी जवानों की शहादत बढ़ी है।

टॅग्स :मेहबूबा मुफ़्तीजम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह