लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में गुर्जरों ने अजजा के लिए नौ विस सीटें आरक्षित करने की सिफारिशों का स्वागत किया

By भाषा | Updated: December 20, 2021 22:22 IST

Open in App

जम्मू, 20 दिसंबर जम्मू-कश्मीर में जनजातीय समुदाय के गुर्जरों और बकरवालों ने परिसीमन आयोग की सिफारिशों का स्वागत किया है, जिसमें नौ विधानसभा सीटों को अनुसूचित जनजातियों (एसटी) के लिए आरक्षित करने का प्रस्ताव रखा गया है।

आदिवासी अनुसंधान एवं सांस्कृतिक फाउंडेशन के संस्थापक सचिव और आदिवासी शोधकर्ता जावेद राही ने कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर विधानसभा में जनजातियों (एसटी) के लिए नौ सीटों के आरक्षण के संबंध में परिसीमन आयोग की मसौदा सिफारिश एक ऐसा कदम है, जो उनके विकास की दिशा में ऐतिहासिक साबित होगा।’’

उन्होंने कहा कि गुर्जर और बकरवाल समुदाय के लोग 30 साल के लंबे इंतजार के बाद इस तरह के कदम का खुले दिल से स्वागत करते हैं। राही ने कहा कि गुर्जर और बकरवाल जम्मू-कश्मीर में एक प्रमुख जनजाति समूह हैं तथा जातीय, सामाजिक और राजनीतिक रूप से समाज के बहुत महत्वपूर्ण वर्ग हैं।

उन्होंने कहा कि यह कदम जनजातीय समुदाय को सशक्त करेगा तथा गरीबी, जातिगत कलंक और असमानता को खत्म करने में मदद करेगा।

केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के लिए विधानसभा क्षेत्रों की सीमा को नए सिरे से निर्धारित करने के मकसद से गठित परिसीमन आयोग ने 16 सीट अनुसूचित जाति तथा जनजाति के लिए आरक्षित करते हुए जम्मू क्षेत्र में छह अतिरिक्त सीट और कश्मीर घाटी में एक अतिरिक्त सीट का प्रस्ताव रखा है। यह पहली बार है जब जम्मू-कश्मीर में अनुसूचित जनजातियों के लिए सीटें आरक्षित करने का प्रस्ताव किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग