लाइव न्यूज़ :

गुजरात के कानून मंत्री भूपेंद्र सिंह का निर्वाचन रद्द, HC ने ढोलका विस चुनाव रद्द करने का आदेश दिया

By निखिल वर्मा | Updated: May 12, 2020 14:22 IST

गुजरात हाईकोर्ट ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से फैसला सुनाया. कोर्ट ने इस मामले में फैसला पहले ही सुरक्षित रख लिया था.

Open in App
ठळक मुद्देपोस्टल बेलेट में मिले मतों में से 429 मत रद्द होने से भूपेंद्र सिंह विजेता घोषित किए गए थे.राज्य में विजय रूपाणी की सरकार में चूडसामा अभी शिक्षा , कानून एवं न्याय, विधायिका और संसदीय मामलों आदि विभागों के प्रभारी हैं।

गुजरात हाईकोर्ट से राज्य के कानून और शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंह चुडास्मा को बड़ा झटका मिला है। हाईकोर्ट ने ढोलका विधानसभा सीट पर चुनाव रद्द करने का आदेश दिया है। भूपेंद्र सिंह गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 में ढोलका सीट से सिर्फ 327 मतों से विजयी हुई थे। उनकी जीत को प्रतिद्वंदी कांग्रेसी उम्मीदवार अश्विन राठौर ने कोर्ट में चुनौती दी थी और वोटों की गिनती में अनियमितता का आरोप लगाया था।

कांग्रेस प्रत्याशी अश्विन राठौर ने अपनी याचिका में आरोप लगाया था कि पीठासीन अधिकारी ने उनको मिले 429 पोस्टल बैलेट रद कर दिए, जिसके चलते भूपेंद्र सिंह 327 मतों से विजयी घोषित हो गए। 

विधानसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार भूपेंद्र सिंह को  71, 530 मत मिले थे, जबकि कांग्रेस के अश्विन राठौर को 71 203 मत मिले। इसके बाद कोर्ट पहुंचे राठौर ने आरोप है कि पीठासीन अधिकारी ने उन्हें मिले 429 पोस्टल मत रद कर दिए, यदि इन मतों को गिना जाता तो इस चुनाव में वे विजेता होते।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शक्ति सिंह गोहिल ने इस मुद्दे पर ट्वीट किया,  "गुजरात के कानून मंत्री को अवैध रूप से निर्वाचित घोषित किया गया है। भूपेंद्र सिंह के चुनाव को गुजरात हाईकोर्ट ने अवैध और रद्द घोषित कर दिया है। 2017 में वे गलत तरीके से चुनाव जीते थे।"

टॅग्स :गुजरातकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)हाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां