लाइव न्यूज़ :

गुजरात :उच्च न्यायालय ने नये धर्मांतरण रोधी कानून के तहत दर्ज पहले मामले में चार लोगों को जमानत दी

By भाषा | Updated: October 13, 2021 21:16 IST

Open in App

अहमदाबाद, 13 अक्टूबर गुजरात उच्च न्यायालय ने जबरन या विवाह के जरिए धोखे से किये जाने वाले धर्मांतरण को दंडनीय बनाने वाले एक संशोधित कानून के तहत दर्ज पहले मामले में जेल में कैद चारों व्यक्तियों को अंतरिम राहत देते हुए बुधवार को जमानत दे दी।

यह मामला संशोधित गुजरात धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत वड़ोदरा में दर्ज किया गया था, जो एक अंतर-धार्मिक दंपती से संबद्ध है। मुख्य आरोपी सहित चारों व्यक्तियों को अदालत ने अंतरिम राहत दी है।

याचिका संयुक्त रूप से आरोपियों और शिकायतकर्ता- मुख्य आरोपी की पत्नी ने दायर की है।

याचिकाकर्ताओं ने कहा है कि पूरे प्रकरण में कोई सांप्रदायिक पहलू नहीं है और उन्होंने प्राथमिकी का कारण रहे विवाद को सुलझा लिया है।

महिला के अधिवक्ता हीतेश गुप्ता ने बताया कि न्यायमूर्ति इलेश जे वोरा ने एक और आरोपी को गिरफ्तारी से संरक्षण दिया और कहा कि इस मामले में पुलिस अपनी जांच जारी रख सकती है, वह अदालत को सूचित किये बगैर आरोपी(महिला) के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल नहीं कर सकती है।

गिरफ्तारी से जिस आरोपी को संरक्षण दिया गया है, उस पर युवक-युवती (दंपती) का विवाह कराने में मदद करने की साजिश रचने और महिला को गर्भपात कराने की सलाह देने का आरोप है।

गुप्ता ने कहा, ‘‘जो आरोपी अब भी जेल में हैं, अदालत ने उन्हें उनकी याचिका रद्द होने का अंतिम निर्णय होने तक अंतरिम उपाय के तौर पर रिहा करने का आदेश दिया।’’

प्राथमिकी में नामजद आठ लोगों में तीन अन्य आरोपियों को पिछले महीने निचली अदालत ने जमानत दी थी।

मुख्य आरोपी समीर कुरैशी की पत्नी ने अपनी याचिका में अदालत को बताया कि वड़ोदरा के गोत्री पुलिस थाने में उनकी शिकायत मामूली घरेलू पारिवारिक विवाद को लेकर थी, जिसे सौहार्द्रपूर्ण तरीके से सुलझा लिया गया।

कुरैशी के माता-पिता, बहनें, चाचा, चचेरे भाई और एक धर्मगुरु पूरे प्रकरण के केंद्र में थे तथा 15 जून से लागू हुए संशोधित कानून के तहत दर्ज प्राथमिकी में उनके नाम हैं।

शिकायतकर्ता महिला ने अदालत से कहा था कि ‘‘लव जिहाद’’ का पहलू कुछ खास धार्मिक-राजनीतिक समूहों ने प्राथमिकी में जुड़वाया था, जो मुद्दे को राजनीतिक रंग देना चाहते थे।

महिला ने पुलिस की कार्रवाई को सांप्रदयिक पूर्वाग्रह वाला करार देते हुए कहा था कि यदि प्राथमिकी रद्द करने की उसकी याचिका स्वीकार नहीं की जाती है तो इससे उसके पति के साथ उसका वैवाहिक संबंध टूट जाएगा।

अदालत ने बुधवार को याचिकाकर्ताओं को अंतरिम राहत देते हुए कहा कि वह प्राथमिकी रद्द करने की उनकी याचिका पर तभी फैसला करेगी जब यह मालूम चलेगा कि उनकी सुलह वास्तविक थी और उसके बाद शादीशुदा दंपती एक खास अवधि तक साथ रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos