लाइव न्यूज़ :

गुजरात: राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के मामले में 10 साल के लड़के समेत चार लोग हिरासत में

By भाषा | Updated: November 25, 2020 19:20 IST

Open in App

अहमदाबाद, 25 नवंबर गुजरात में आणंद जिले के उमरेठ कस्बे में कथित तौर पर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के मामले में 30 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया गया है, वहीं उसके नाबालिग बेटे और उसके दो दोस्तों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस उपाधीक्षक बी डी जडेजा ने कहा कि महिला और 10 से 14 साल की उम्र के तीनों लड़कों पर राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों लड़के ईद मनाने के लिए ‘इस्लामी प्रतीकों’ के साथ झंडा फहराना चाहते थे। हालांकि उन्होंने हरे झंडे के बजाय एक तिरंगा खरीदा जिस पर इस्लामी प्रतीक छपे थे।

जडेजा ने कहा, ‘‘स्थानीय पुलिस को जानकारी मिली कि कुछ लड़कों ने उमरेठ कस्बे के एक घर पर बदला हुआ तिरंगा फहराया है। हमने घर की मालिक महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उसके बेटे तथा उसके दो दोस्तों को राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के मामले में हिरासत में लिया है। उसे लड़कों को इस तरह से तिरंगे को फहराने से रोकना चाहिए था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल