गुजरात चुनावः 15 किमी तक भागे 2 घंटे तक जंगल में रहे, कांग्रेस नेता कांति खराड़ी ने भाजपा प्रत्याशी पर जान से मारने का लगाया आरोप, कहा- तलवारों से हमला हुआ

By अनिल शर्मा | Published: December 5, 2022 07:43 AM2022-12-05T07:43:34+5:302022-12-05T07:51:07+5:30

दंता अनुसूचित जनजाति समुदायों के लिए आरक्षित सीट है और कांग्रेस से खराड़ी और भाजपा से लधुभाई पारघी इस सीट के लिए मैदान में हैं।

gujarat election Kanti Kharadi says I was assaulted by BJP Congress candidate BJP candidate Ladhu Parghi | गुजरात चुनावः 15 किमी तक भागे 2 घंटे तक जंगल में रहे, कांग्रेस नेता कांति खराड़ी ने भाजपा प्रत्याशी पर जान से मारने का लगाया आरोप, कहा- तलवारों से हमला हुआ

गुजरात चुनावः 15 किमी तक भागे 2 घंटे तक जंगल में रहे, कांग्रेस नेता कांति खराड़ी ने भाजपा प्रत्याशी पर जान से मारने का लगाया आरोप, कहा- तलवारों से हमला हुआ

Highlightsकांति खराड़ी ने कहा कि 10-15 किमी तक दौड़े और भागकर हम दो घंटे तक जंगल में रहे।हमले को लेकर भाजपा पर राहुल गांधी ने निशाना साधा है।क्या इस तरह से स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराए जाएंगेः जिग्नेश मेवाणी

बनासकांठा: गुजरात में दूसरे चरण के मतदान से पहले सोमवार यहां के दंता विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के मौजूदा विधायक कांति खराड़ी ने भाजपा के उम्मीदवार लधु पारघी पर हमले का आरोप लगाया। दंता अनुसूचित जनजाति समुदायों के लिए आरक्षित सीट है और कांग्रेस से खराड़ी और भाजपा से लधुभाई पारघी इस सीट के लिए मैदान में हैं।

कांग्रेस विधायक ने कहा कि भाजपा उम्मीदवार पारघी और उनके भाई ने उनपर तलवारों से हमला किया। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कांति खराड़ी ने कहा कि मैं अपने मतदाताओं के पास जा रहा था। भाजपा प्रत्याशी लधु पारघी के साथ लालकृष्ण बराड़ और उनके भाई वदन भी हम पर हमला करने वालों में शामिल हैं। वे अपने साथ हथियार ले जा रहे थे और मुझ पर तलवारों से हमला किया।

कांग्रेस नेता ने आगे कहा, "हमारे वाहन बामोदरा फोर-वे से जा रहे थे, तभी भाजपा प्रत्याशी ने हमारा रास्ता रोक लिया। उसके बाद हमने लौटने का फैसला किया, तभी और लोग आए और उस तरफ से हम पर हमला कर दिया।" उन्होंने कहा, "जो कुछ भी हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं अपने क्षेत्र में जा रहा था क्योंकि वहां चुनाव है। मैंने देखा कि वहां माहौल गर्म था इसलिए मैंने वहां से भागने का फैसला किया।"

भागकर हम दो घंटे तक जंगल में रहे

कांग्रेस उम्मीदवार कांति ने कहा कि जब हमारी कार वापस आ रही थी तो कुछ कारों ने हमारा पीछा किया। भाजपा उम्मीदवार (दंता निर्वाचन क्षेत्र से) लाटू पारघी और 2 अन्य लोग हथियार के साथ तलवार लेकर आए थे। हमने सोचा कि हमें भाग जाना चाहिए, हम 10-15 किमी तक दौड़े और 2 घंटे तक हम जंगल में रहे।

हमले को लेकर भाजपा पर राहुल गांधी ने साधा निशाना

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक ट्वीट पोस्ट करते हुए आरोप लगाया, 'कांग्रेस के आदिवासी नेता और दंता विधानसभा उम्मीदवार कांतिभाई खराड़ी पर भाजपा के गुंडों ने बेरहमी से हमला किया और अब लापता हैं।' 

दूसरे और अंतिम चरण में राज्य की 92 अन्य सीटों के साथ सोमवार को इस सीट पर मतदान होना है। कांति खराड़ी ने कहा कि उन्होंने रात के अंधेरे में करीब 15 किलोमीटर दौड़कर 'भाजपा के गुंडे' से अपनी जान बचाई थी।

चुनाव आयोग पर कांग्रेस नेता ने लगाया आरोप

चुनाव आयोग के अधिकारियों पर हमले की आशंका को लेकर उनके पत्र को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाते हुए खराड़ी ने कहा, 'मैंने चार दिन पहले पत्र लिखा था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। आयोग ने कार्रवाई की होती तो यह हमला नहीं होता।' "

पिछले दस साल से कांग्रेस विधायक रहे खराड़ी ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी ने उन्हें पहले भी चेताया था कि पार्टी के नेता क्षेत्र में प्रचार करने न आएं। कांग्रेस उम्मीदवार ने कहा कि "उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस के समर्थन में दांता में एकत्र हुए थे।"

क्या इस तरह से स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराए जाएंगेः जिग्नेश मेवाणी

हालांकि, आगे की जांच जारी है। इससे पहले रविवार देर रात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और पार्टी के बनासकांठा जिले के प्रभारी जिग्नेश मेवाणी ने आरोप लगाया था कि भाजपा के गुंडों ने पार्टी की हार के डर से खराड़ी पर हमला किया था। चुनाव से एक रात पहले भाजपा के गुंडों ने अपनी हार के डर से बनासकांठा के दंता विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार कांति पर हमला किया है। क्या इस तरह से स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराए जाएंगे।

दंता निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस विधायक कांतिभाई खराड़ी पर भाजपा प्रत्याशी और उनके गुंडों ने हमला किया। उनके चार पहिया वाहन को रोककर मारने का प्रयास किया गया। गाड़ी पलट गई है। फिर भी कांतिभाई खराड़ी लापता हैं।

Web Title: gujarat election Kanti Kharadi says I was assaulted by BJP Congress candidate BJP candidate Ladhu Parghi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे