Gujarat Election 2022: कांग्रेस के भरत सिंह सोलंकी ने ईवीएम को लेकर सुसाइड की कोशिश की, जानें मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 8, 2022 01:44 PM2022-12-08T13:44:11+5:302022-12-08T13:49:11+5:30

Gujarat Election 2022: कांग्रेस नेता भरत सिंह सोलंकी ने ईवीएम पर आरोप लगाते हुए सुसाइड करने की कोशिश की। गले में फंदा लगा लिया।

Gujarat Election 2022 GandhiDham seat Congress Bharat Singh Solanki attempted suicide over EVM | Gujarat Election 2022: कांग्रेस के भरत सिंह सोलंकी ने ईवीएम को लेकर सुसाइड की कोशिश की, जानें मामला

दूसरे नंबर पर कांग्रेस के भरत सिंह सोलंकी हैं। यह सीट रिजर्व है।

Highlightsदूसरे नंबर पर कांग्रेस के भरत सिंह सोलंकी हैं। यह सीट रिजर्व है। मालतीबेन किशोरभाई माहेश्वरी 50000 से अधिक मतों से आगे हैं। यह सीट अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए सुरक्षित है।

Gujarat Election 2022: गुजरात की गांधीधाम विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार मालतीबेन किशोरभाई माहेश्वरी 50000 से अधिक मतों से आगे हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के भरत सिंह सोलंकी हैं। यह सीट रिजर्व है।

भरत सिंह सोलंकी ने ईवीएम पर आरोप लगाते हुए सुसाइड करने की कोशिश की। गले में फंदा लगा लिया। सोलंकी ने आरोप लगाया है कि ईवीएम ठीक से सील नहीं थीं. इतना ही नहीं कुछ ईवीएम में सिग्नेचर भी नहीं थे। इतना ही नहीं वे काउंटिंग रूम में धरने पर भी बैठ गए।

गुजरात में लगातार सातवीं बार सत्ता में आने की प्रबल संभावनाओं के साथ भारतीय जनता पार्टी इतिहास रचने जा रही है। भाजपा के शासन वाले दोनों राज्यों में मतगणना के पहले चार घंटे के बाद शुरुआती रुझान दिखाते हैं कि गुजरात की 182 सीटों में से भाजपा 153 पर आगे है और दो सीटों पर विजय प्राप्त कर चुकी है।

भाजपा की कुल वोट प्रतिशत में करीब 54 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। वह 2002 में 127 सीट जीतने के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को पीछे छोड़ सकती है जब नरेन्द्र मोदी मुख्यमंत्री बने थे। इससे पहले 1985 में कांग्रेस ने राज्य में 149 सीटें जीतकर रिकॉर्ड बनाया था जब माधव सिंह सोलंकी मुख्यमंत्री बने थे।

गुजरात चुनाव में करीब 30 रैलियों को संबोधित करने वाले प्रधानमंत्री मोदी की जनता के बीच स्वीकार्यता का लाभ उठाते हुए भाजपा एक बार फिर सत्ता-विरोधी लहर को पार करने जा रही है। वह 1995 से लेकर अब तक 27 साल लगातार पश्चिमी राज्य की सत्ता में रही है। निवर्तमान विधानसभा में उसके 99 सदस्य हैं और पिछले चुनाव में उसका मत प्रतिशत 49.1 रहा था।

Web Title: Gujarat Election 2022 GandhiDham seat Congress Bharat Singh Solanki attempted suicide over EVM

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे