Gujarat Election 2022: बीजेपी ने अब तक 166 उम्मीदवारों की सूची जारी की, पूर्व कुलपति महेंद्र पडालिया को टिकट, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 12, 2022 04:28 PM2022-11-12T16:28:20+5:302022-11-12T16:29:16+5:30

Gujarat Election 2022: भाजपा ने कुल मिलाकर, अब तक 166 विधानसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवार घोषित किये हैं क्योंकि पार्टी ने 9 नवंबर को 160 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी।

Gujarat Election 2022 BJP released list of 166 candidates so far ticket former Vice Chancellor Mahendra Padalia see list | Gujarat Election 2022: बीजेपी ने अब तक 166 उम्मीदवारों की सूची जारी की, पूर्व कुलपति महेंद्र पडालिया को टिकट, देखें लिस्ट

डेडियापाड़ा (सु) सीट से हितेश वसावा और चोर्यासी सीट से संदीप देसाई को मैदान में उतारा है।

Highlightsपहले चरण के लिए उम्मीदवार 14 नवंबर तक नामांकन पत्र भर सकते हैं।गुजरात में दो चरणों में एक दिसंबर और पांच दिसंबर को मतदान होगा और मतगणना आठ दिसंबर को होगी। डेडियापाड़ा (सु) सीट से हितेश वसावा और चोर्यासी सीट से संदीप देसाई को मैदान में उतारा है।

Gujarat Election 2022: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को गुजरात विधानसभा चुनाव में छह और सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की। इसके साथ, सत्तारूढ़ दल भाजपा कुल 182 सीटों में से उन सभी 89 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है जिन पर दो चरण के इस चुनाव के पहले चरण में मतदान होगा।

भाजपा ने कुल मिलाकर, अब तक 166 विधानसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवार घोषित किये हैं क्योंकि पार्टी ने 9 नवंबर को 160 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। गुजरात में दो चरणों में एक दिसंबर और पांच दिसंबर को मतदान होगा और मतगणना आठ दिसंबर को होगी। पहले चरण के लिए उम्मीदवार 14 नवंबर तक नामांकन पत्र भर सकते हैं।

भाजपा की दूसरी सूची के अनुसार, पार्टी ने भावनगर पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से विभावरीबेन दवे के बजाय सेजल पंड्या को मैदान में उतारा है। धोराजी सीट से पार्टी ने सौराष्ट्र विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति महेंद्र पडालिया को टिकट दिया है। पार्टी ने खंभालिया सीट से मुलु बेरा, कुटियाना से ढेलिबेन ओडेदरा, डेडियापाड़ा (सु) सीट से हितेश वसावा और चोर्यासी सीट से संदीप देसाई को मैदान में उतारा है।

Web Title: Gujarat Election 2022 BJP released list of 166 candidates so far ticket former Vice Chancellor Mahendra Padalia see list

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे