लाइव न्यूज़ :

गुजरात नगर निकाय चुनाव: भाजपा ने शुरुआती मतगणना में बढ़त बनाई

By भाषा | Updated: October 5, 2021 14:14 IST

Open in App

अहमदाबाद, पांच अक्टूबर गुजरात में गांधीनगर नगर निगम (जीएमसी) और तीन अन्य नगर पालिकाओं के चुनाव की मतगणना के शुरुआती घंटों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को बढ़त मिली है।

चुनाव अधिकारियों ने बताया कि गांधीनगर नगर निगम में सत्तारूढ़ भाजपा ने अब तक 11 वार्डों की कुल 44 सीटों में से 16 पर जीत हासिल की है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने एक सीट पर जीत दर्ज की है जबकि आम आदमी पार्टी (आप) का अबतक खाता नहीं खुला है।

उन्होंने कहा कि मतगणना सुबह नौ बजे शुरू हुई थी और शुरुआती दो घंटों में भाजपा ने जीएमसी की 16 सीटें, ओखा में 36 में से 28 सीटें और भानवड की 24 में से तीन सीटें और थारा नगरपालिका की 24 में से 20 सीटें जीत ली हैं।

ओखा और भानवड नगरपालिकाएं देवभूमि-द्वारका जिले में हैं जबकि थारा बनासकांठा जिले में है। जीएमसी और तीन अन्य नगरपालिकाओं के लिए मतदान रविवार को हुआ था। इसके अलावा, विभिन्न अन्य स्थानीय निकायों की 104 रिक्त सीटों पर प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए उपचुनाव भी उसी दिन हुए थे।

गांधीनगर में कुल 2.8 लाख पंजीकृत मतदाताओं में से 56.24 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। ओखा और भानवड में क्रमश: 55.07 और 62.27 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि थारा में 73.55 फीसदी वोट डाले गए।

गांधीनगर में, आप ने पारंपरिक प्रतिद्वंद्वियों भाजपा और कांग्रेस के अलावा मजबूत कोशिश की थी। जीएमसी चुनाव में कुल 161 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। भाजपा और कांग्रेस ने सभी 44 सीटों पर और आप ने 40 सीटों पर चुनाव लड़ा था।

2016 के जीएमसी चुनावों में, उस वक्त की 32 सीटों में से कांग्रेस और भाजपा दोनों ने 16-16 सीटें जीती थीं।

तब दोनों पार्टियों के पास ड्रॉ के माध्यम से बोर्ड बनाने की समान संभावना थी लेकिन आखिरी समय में, कांग्रेस पार्षद प्रवीण पटेल ने पाला बदल लिया और भाजपा को नगर निकाय में सत्ता में आने में मदद की।

यह चुनाव इस साल अप्रैल में होने थे, लेकिन कोविड-19 के अधिक मामलों को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया था। हाल में राज्य में अचानक मुख्यमंत्री समेत पूरी कैबिनेट बदले जाने के बाद यह पहला स्थानीय निकाय चुनाव था जिसे भाजपा की परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी ने इस साल फरवरी में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में भी जीत हासिल की थी।

राज्य विधानसभा के चुनाव अगले साल होने हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल