गुजरात विधानसभा उपचुनाव : पंजे ने दिखाया दम! कुल छह सीटों में से कांग्रेस दो पर विजयी, दो पर आगे

By भाषा | Published: October 24, 2019 04:06 PM2019-10-24T16:06:20+5:302019-10-24T16:06:20+5:30

कांग्रेस उम्मीदवार जशु पटेल ने भाजपा के धवलसिंह जाला को अरावली जिले में बायड सीट पर 700 से अधिक वोटों के अंतर से हरा दिया। बनासकांठा जिले के थराड सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार गुलाबसिंह राजपूत ने शुरुआती घंटों में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की और भाजपा उम्मीदवार जीवराज पटेल को 6,400 से अधिक वोटों के अंतर से शिकस्त दी।

Gujarat By-Election Results 2019: Congress wins 2 out of 6 seats, leading on 2 | गुजरात विधानसभा उपचुनाव : पंजे ने दिखाया दम! कुल छह सीटों में से कांग्रेस दो पर विजयी, दो पर आगे

Gujarat By-Election Results 2019: कांग्रेस पार्टी का झंडा। (फाइल फोटो)

Highlightsगुजरात में विधानसभा की कुल छह सीटों पर उपचुनावों में बृहस्पतिवार को कांग्रेस ने दो सीटों पर, जबकि भाजपा ने एक सीट पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस उम्मीदवार जशु पटेल ने भाजपा के धवलसिंह जाला को अरावली जिले में बायड सीट पर 700 से अधिक वोटों के अंतर से हरा दिया। बनासकांठा जिले के थराड सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार गुलाबसिंह राजपूत ने शुरुआती घंटों में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की और भाजपा उम्मीदवार जीवराज पटेल को 6,400 से अधिक वोटों के अंतर से शिकस्त दी।

गुजरात में विधानसभा की कुल छह सीटों पर उपचुनावों में बृहस्पतिवार को कांग्रेस ने दो सीटों पर, जबकि भाजपा ने एक सीट पर जीत दर्ज की है। इसके अलावा, कांग्रेस दो सीटों पर, जबकि भाजपा एक सीट पर आगे चल रही है।

चुनाव आयोग के अब तक घोषित नतीजों में यह जानकारी दी गई है। कांग्रेस उम्मीदवार जशु पटेल ने भाजपा के धवलसिंह जाला को अरावली जिले में बायड सीट पर 700 से अधिक वोटों के अंतर से हरा दिया।

बनासकांठा जिले के थराड सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार गुलाबसिंह राजपूत ने शुरुआती घंटों में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की और भाजपा उम्मीदवार जीवराज पटेल को 6,400 से अधिक वोटों के अंतर से शिकस्त दी।

मेहसाणा की खेलारू सीट पर भाजपा के अजमलजी ठाकोर ने कांग्रेस के बाबूजी ठाकोर को 29,000 वोटों से हरा दिया।

राधनपुर(पाटन), लुनावाडा (महीसागर) और अमराइवाडी (अहमदाबाद) सीटों पर मतगणना जारी है।

राधनपुर में ओबीसी नेता एवं भाजपा उम्मीदवार अल्पेश ठाकोर कांग्रेस के रघु देसाई से 6,700 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

लुनावाडा में भाजपा उम्मीदवार जिग्नेश सेवक कांग्रेस के गुलाबसिंह चौहान से 12,000 वोटों से आगे चल रहे हैं।

अमराईवाडी में कांग्रेस के धर्मेंद्र पटेल भाजपा के जगदीश पटेल से 117 वोटों से आगे चल रहे हैं। 

Web Title: Gujarat By-Election Results 2019: Congress wins 2 out of 6 seats, leading on 2

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे