गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: कांग्रेस ने AAP को हिमाचल और गुजरात में दी इतनी सीटें, सीएम कैंडिडेट को कहा बुरी तरह हार रहे हैं

By रुस्तम राणा | Published: November 27, 2022 08:17 PM2022-11-27T20:17:57+5:302022-11-27T20:17:57+5:30

कांग्रेस ने रविवार को ट्वीट करते हुए लिखा, गुजरात में आम आदमी पार्टी को 0 सीट मिलेगी। हिमाचल में 'आप' को शून्य सीट मिलेगी। कांग्रेस ने लिखा, गुजरात में 'आम आदमी पार्टी' के मुख्यमंत्री कैंडिडेट और प्रदेश अध्यक्ष बुरी तरह हार रहे हैं।

Gujarat Assembly Elections 2022 Congress gives seats to AAP in Himachal and Gujarat, said the CM candidate is losing badly | गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: कांग्रेस ने AAP को हिमाचल और गुजरात में दी इतनी सीटें, सीएम कैंडिडेट को कहा बुरी तरह हार रहे हैं

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: कांग्रेस ने AAP को हिमाचल और गुजरात में दी इतनी सीटें, सीएम कैंडिडेट को कहा बुरी तरह हार रहे हैं

Highlightsहिमाचल प्रदेश में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने 'आप' को शून्य सीटें दी हैंकांग्रेस ने लिखा, गुजरात में 'आम आदमी पार्टी' के मुख्यमंत्री कैंडिडेट और प्रदेश अध्यक्ष बुरी तरह हार रहे हैंकांग्रेस ने कहा- आप के प्रत्याशियों की जमानत जब्त होने जा रही है, आप पूरी तरह साफ

नई दिल्ली: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर कांग्रेस पार्टी ने आम आदमी पार्टी को जीरों सीटें दी हैं। साथ ही हिमाचल प्रदेश में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने 'आप' को शून्य सीटें दी हैं। कांग्रेस ने रविवार को ट्वीट करते हुए लिखा, गुजरात में आम आदमी पार्टी को 0 सीट मिलेगी। हिमाचल में 'आप' को शून्य सीट मिलेगी। 

कांग्रेस ने लिखा, गुजरात में 'आम आदमी पार्टी' के मुख्यमंत्री कैंडिडेट और प्रदेश अध्यक्ष बुरी तरह हार रहे हैं। इनके प्रत्याशियों की जमानत जब्त होने जा रही है। आप पूरी तरह साफ। आपको बता दें कि गुजरात में आप के सीएम कैंडिडेट इशुदान गढ़वी हैं। खंभालिया से आप के मुख्यमंत्री प्रत्याशी इशुदान गढ़वी चुनाव लड़ रहे हैं।

गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने डेडियापाड़ा, गुजरात में विशाल जनसभा को संबोधित कर जनता को कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा, गुजरात के लोग बीजेपी की डबल इंजन सरकार से त्रस्त हो चुके हैं। हम यहां कांग्रेस की सरकार बनाकर विकास की नई कहानी लिखेंगे।

सरकार नीतियों पर आलोचना करते हुए खड़गे ने कहा, मैं जानना चाहता हूं कि 27 साल तक गुजरात में बीजेपी की सरकार होने और 8 साल तक केंद्र में मोदी जी के प्रधानमंत्री रहने के बावजूद, गुजरात के युवाओं के पास रोज़गार क्यों नहीं है?

Web Title: Gujarat Assembly Elections 2022 Congress gives seats to AAP in Himachal and Gujarat, said the CM candidate is losing badly

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे