लाइव न्यूज़ :

गुजरात: भाजपा के कुंडारिया राजकोट में जीते, पार्टी अन्य स्थानों पर आगे

By भाषा | Updated: May 23, 2019 21:46 IST

गुजरात में भाजपा का सभी 26 लोकसभा सीटों पर जीतना तय लग रहा है। वहीं बारडोली से भाजपा उम्मीदवार परभुभाई नागरभाई वसावा ने कांग्रेस के चौधरी डॉ. तुषारभाई अमरसिंहभाई को 215447 वोट से हराया। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह गांधीनगर में कांग्रेस उम्मीदवार सी जे चावडा से 5.55 लाख वोटों से आगे चल रहे हैं। नवसारी से भाजपा उम्मीदवार सी आर पाटिल ने 6.77 लाख वोटों की बढ़त ले ली है, जो कि राज्य की 26 सीटों में सबसे अधिक है।

Open in App

राजकोट लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मोहन कुंडरिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार एवं विधायक ललित कगथारा को 3.68 लाख से अधिक वोटों से हराया। गुजरात में राजकोट सीट का परिणाम घोषित किया गया पहला परिणाम है।

गुजरात में भाजपा का सभी 26 लोकसभा सीटों पर जीतना तय लग रहा है। वहीं बारडोली से भाजपा उम्मीदवार परभुभाई नागरभाई वसावा ने कांग्रेस के चौधरी डॉ. तुषारभाई अमरसिंहभाई को 215447 वोट से हराया। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह गांधीनगर में कांग्रेस उम्मीदवार सी जे चावडा से 5.55 लाख वोटों से आगे चल रहे हैं। नवसारी से भाजपा उम्मीदवार सी आर पाटिल ने 6.77 लाख वोटों की बढ़त ले ली है, जो कि राज्य की 26 सीटों में सबसे अधिक है।

पाटिल 2014 में नवसारी सीट से 5.58 लाख वोटों से जीते थे। वडोदरा उम्मीदवार रंजन भट कांग्रेस उम्मीदवार प्रशांत पटेल से 5.75 लाख से अधिक वोट से आगे हैं। उल्लेखनीय है कि 2014 में वडोदरा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत का अंतर 5.70 लाख था। मोदी ने बाद में वडोदरा सीट छोड़ दी थी और वाराणसी सीट रखी थी।

सूरत में भाजपा उम्मीदवार दर्शना जरदोश ने कांग्रेस उम्मीदवार अशोक पटेल पर 5.47 लाख से अधिक वोट की बढ़त ले ली है। आणंद से कांग्रेस उम्मीदवार एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भरतसिंह सोलंकी भाजपा उम्मीदवार मितेश पटेल से 1.97 लाख वोट से पीछे चल रहे हैं। विधानसभा में विपक्ष के नेता एवं अमरेली से कांग्रेस उम्मीदवार परेश धनाणी भाजपा के नारण कछाडिया से 1.99 लाख वोट से पीछे चल रहे हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावलोकसभा संसद बिलभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीअमित शाहभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है