लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के बाद क्या होगा, गृह मंत्रालय ने जारी कर दी पूरी गाइडलाइन, जानें कहां मिलने वाली है राहत

By गुणातीत ओझा | Updated: May 10, 2020 11:29 IST

वैश्विक महामारी कोरोना के चलते तेजी से गिर रही अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए केंद्र सरकार आर्थिक गतिविधियों को रफ्तार देने की की कोशिश में हैं। तीसरे चरण का लॉकडाउन  17 मई को खत्म हो रहा है। 17 मई के बाद लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई जाएगी या नहीं, इस पर संशय बना हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देवैश्विक महामारी कोरोना के चलते तेजी से गिर रही अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए केंद्र सरकार आर्थिक गतिविधियों को रफ्तार देने की की कोशिश में हैं।17 मई के बाद लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई जाएगी या नहीं, इस पर संशय बना हुआ है। यह तय हैं कि 17 मई के बाद मैनुफैक्‍चरिंग इंडस्‍ट्रीज काम करने लगेंगी।

नई दिल्‍ली। वैश्विक महामारी कोरोना के चलते तेजी से गिर रही अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए केंद्र सरकार आर्थिक गतिविधियों को रफ्तार देने की की कोशिश में हैं। तीसरे चरण का लॉकडाउन  17 मई को खत्म हो रहा है। 17 मई के बाद लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई जाएगी या नहीं, इस पर संशय बना हुआ है। यह तय हैं कि 17 मई के बाद मैनुफैक्‍चरिंग इंडस्‍ट्रीज काम करने लगेंगी। गृह मंत्रालय ने इस बारे में आज रविवार को गाइडलाइंस जारी की हैं। मंत्रालय ने गाइडलाइंस जारी करते हुए कहा है कि मैन्यूफैक्चरिंग यूनिटें दोबारा शुरुआत करते समय सभी सुरक्षा और प्रोटोकॉल सुनिश्चित करें, लाभ के होड़ में तेजी से प्रोडक्शन का प्रयास न करें। मंत्रालय ने कहा कि इसे ट्रायल रन तरह मानें, पहले सप्ताह के आंकलन के बाद आगे की योजना तैयार की जाएगी। गृह मंत्रालय ने अलग-अलग फैक्ट्रियों के लिए जारी गाइडलाइंस में सुरक्षा से जुड़े कई दिशा निर्देश तय किए हैं। 

जानें गाइडलाइं से जुड़ी जरूरी बातें...

-फैक्ट्रियों में काम शुरू करने से पहले स्‍टोरेज की बारी से जांच हो। लॉकडाउन के दौरान कहीं लीकेज ना हुआ हो, यह सुनिश्चित किया जाए।-किसी तरह की दुर्गंध की जांच की जाए। पूरी बिल्डिंग को चेक किया जाए, कहीं किसी तरह का नुकसान ना हुआ हो।-पूरी यूनिट का सुरक्षा ऑडिट आवश्यक है। पाइपलाइंस, इक्विपमेंट्स और डिस्‍चार्ज लाइंस की सफाई के बाद ही काम शुरू किया जाए।-मैनुफैक्‍चरिंग यूनिट्स को टाइटनेस टेस्‍ट, सर्विस टेस्‍ट, वैक्‍यूम होल्‍ड टेस्‍ट से गुजरना होगा।-प्रोडक्‍शन शुरू करने से पहले ट्रायल रन किया जाए।

इंडस्ट्रियल वर्कर्स के लिए ये गाइडलाइंस

-फैक्‍ट्री में हर वक्त सैनिटाइजेशन की व्‍यवस्‍था हो। हर दो-तीन घंटे में सैनिटाइजेशन किया जाए।-काम पर आने वाले हर कर्मचारी का दिन में दो बार टेम्‍प्रेचर चेक किया जाए। लक्षण दिखने पर कर्मचारी को घर भेज दिया जाए।-हैंड सैनिटाइजर्स, मास्‍क और ग्‍लव्‍स का इंतजाम हो।-कर्मचारियों को संक्रमण के प्रति जागरूक किया जाए।-शिफ्ट्स में माल की डिलीवरी हो।-फिजिकल डिस्‍टेंसिंग का ध्यान रखा जाए।-चौबीसों घंटे काम करने वाली फैक्ट्रियां शिफ्ट्स के बीच में एक घंटे का समय दें।-टूल्‍स और वर्कस्‍टेशंस की शेयरिंग किसी कीमत पर ना हो।-अगर जरूरत पड़ी तो फैक्‍ट्रीज के पास वर्कर्स को आइसोलेट करने की सुविधा होनी चाहिए।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनगृह मंत्रालयसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारत30-34 साल के करियर में केवल एक ही पदोन्नति?, सीआईएसएफ के 500 से अधिक निरीक्षकों ने “निष्पक्ष” कैडर समीक्षा की मांग की

भारतवंदे मातरम के लिए सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस, हर किसी को पालन करना अनिवार्य; जानें

भारतजनगणना 2027ः पहला चरण एक अप्रैल से 30 सितंबर के बीच, गृह मंत्रालय ने कहा-फरवरी 2027 में आबादी की गणना

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया