मुंबई लोकल: चलती ट्रेन में ड्रग्स लेता नजर आया समूह, ग्रुप में महिला भी शामिल, मुंबई सेंट्रल डिवीजन ने एक्शन लेने की कही बात

By आजाद खान | Published: September 4, 2023 09:48 AM2023-09-04T09:48:49+5:302023-09-04T09:55:38+5:30

सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मुंबई सेंट्रल डिवीजन ने ट्वीट कर कहा है कि ''आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को मामले की सूचना दे दी गई है।''

group seen taking drugs moving Mumbai Local train woman also included Central Division said this | मुंबई लोकल: चलती ट्रेन में ड्रग्स लेता नजर आया समूह, ग्रुप में महिला भी शामिल, मुंबई सेंट्रल डिवीजन ने एक्शन लेने की कही बात

फोटो सोर्स: Twitter@ADARSH7355

Highlightsमुंबई लोकल ट्रेन में एक ग्रुप को ड्रग्स लेते हुए देखा गया है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के सामने आने के बाद मुंबई सेंट्रल डिवीजन ने एक्शन लेने की बात कही है।

मुंबई: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक ग्रुप द्वारा मुंबई लोकल ट्रेन में ड्रग्स लेते हुए देखा गया है। इस वीडियो को 1 सितंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपलोड किया गया है। वीडियो शेयर करने वाले यूजर ने दावा किया है कि ग्रुप के पास कई तरह के ड्रग्स मौजूद थे। 

यही नहीं यूजर ने उनके ट्रेन से उतरने का टाइम भी बताया और कहा कि वे देर रात नालासोपारा में उतरे थे। वीडियो के वायरल होने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है और इस ग्रुप के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही है। 

क्या दिखा वीडियो में

वायरल हो रहे इस क्लिप में यह देखने को मिला है कि एक युवक चलती ट्रेन में ड्रग्स का सेवन कर रहा है। यही नहीं उसके साथ कुछ और लोग भी हैं जो उसे ड्रग्स लेने में उसकी मदद कर रहे है। क्लिप में यह दावा किया गया है कि इन युवकों के साथ एक महिला भी है। 

वीडियो शेयर करने वाले ने मुंबई पुलिस को टैग करते हुए लिखा है कि लोकल ट्रेन में ड्रग्स ले रहे हैं। इनके साथ छह लड़के हैं और एक लड़की भी है। यूजर ने आगे लिखा है कि ये सभी नालासोपारा स्टेशन पर 1 सितंबर 2023 को 1 बज कर 25 मिनट पर उतरे थे। 

मुंबई सेंट्रल डिवीजन ने ट्वीट कर एक्शन लेने की बात कही

ऐसे में घटना के सामने आने के बाद मुंबई सेंट्रल डिवीजन ने एक ट्वीट भी किया है और लिखा है कि ''आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को मामले की सूचना दे दी गई है।'' उधर वीडियो पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट्स भी किया है और लिखा है कि "यह नया सामान्य प्रतीत होता है क्योंकि हमारा कानून ऐसे सभी मामलों को बहुत उदारता से देखता है।"

एक और यूजर ने लिखा है कि "यह रूटीन है। अगर आप @grpmumbai के सामने किसी मेल/एक्सप्रेस में यात्रा करते हैं तो वे चलती ट्रेन में सिगरेट और गुटखा बेचते हैं। इसके बाद केवल यही होगा कि आप मुसीबत में पड़ सकते हैं, इसलिए सुरक्षित रहें और सतर्क। आपका साहस सराहनीय है।"

Web Title: group seen taking drugs moving Mumbai Local train woman also included Central Division said this

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे