लाइव न्यूज़ :

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में बचे एक मात्र शख्स ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की हालत नाजुक, वेलिंगटन से बेंगलुरु में किया जा सकता है रेफर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 9, 2021 11:55 IST

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के एक स्रोत के मुताबिक वेलिंगटन के सैन्य अस्पताल में ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की हालत नाजुक लेकिन स्थिर बनी हुई है। उन्हें निगरानी में रखा गया है। 

Open in App

नई दिल्ली: सीडीएस जनरल बिपिन रावत के दुर्घटनाग्रस्त हुए एमआई-17वी5 हेलीकॉप्टर के हादसे में बचने वाले एक मात्र शख्स ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का वेलिंगटन के सैन्य अस्पताल में इलाज चल रहा है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के एक स्रोत के मुताबिक वेलिंगटन के सैन्य अस्पताल में ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की हालत नाजुक लेकिन स्थिर बनी हुई है। उन्हें लाइफ सपोर्ट में रखा गया है। 

बैंगलुरु के कमांड अस्पताल में किया जा सकता है रेफर

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह डॉक्टरों की निगरानी में हैं। सोर्स की माने तो आवश्यकता पर उन्हें वेलिंगटन से बैंगलुरु के कमांड अस्पताल में स्थानांतरित किया जा सकता है। वहीं केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने संसद के दोनों सदनों को बताते हुए कहा कि ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्हें लाइफ सपोर्ट में रखा गया है। 

एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह के नेतृत्व में हो रही है जाँच

वहीं क्रैश हुए एमआई-17वी5 हेलीकॉप्टर का ब्लैक बॉक्स को आज बरामद कर लिया है, इससे दुर्घटना की वजह का पता चल सकेगा। भारतीय वायुसेना के एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह दुर्घटनाग्रस्त हुए भारतीय वायुसेना के एमआई-17 की त्रि-सेवा जांच का नेतृत्व कर रहे हैं। वे भारतीय वायु सेना के प्रशिक्षण कमान के कमांडर हैं और खुद एक हेलीकॉप्टर पायलट हैं। 

वेलिंगटन डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज में डायरेक्टिंग स्टाफ हैं ग्रुप कैप्टन

सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना में घायल हुए भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह वेलिंगटन (नीलगिरी हिल्स) स्थित डिफेंस सर्विस स्टाफ कालेज में डायरेक्टिंग स्टाफ हैं। साल 2020 में एक हवाई इमरजेंसी के दौरान अपने एलसीए तेजस लड़ाकू विमान को बचाने के लिए उन्हें शौर्य चक्र से सम्मानित किया जा चुका है। वे उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रुद्रपुर तहसील के खोरमा कन्हौली गांव के रहने वाले हैं। 

टॅग्स :बिपिन रावतIAF
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद सुखोई-30 विमान लापता, तलाश जारी

भारतराष्ट्रपति मुर्मू भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास कॉम्बैट हेलीकॉप्टर ‘प्रचंड’ में भरी उड़ान, आसमान में 25 मिनट तक संभाली को-पायलेट की जिम्मेदारी

भारतहवाई दुर्घटनाः 1966 से 2026, होमी भाभा से लेकर अजित पवार?, देखिए 12 बड़ी दुर्घटना और देश ने खो दिए बड़े दिग्गज?

भारत'ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की हवाई ताकत ने पाकिस्तान को सीज़फायर के लिए मजबूर किया': यूरोपीय सैन्य विश्लेषण का भी दावा

भारतएयर मार्शल यल्ला उमेश ने भारतीय वायुसेना के नागपुर मेंटेनेंस कमांड की कमान संभाली

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया