ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रक की टक्कर में 8 की मौत, 30 घायल

By विनीत कुमार | Published: March 29, 2019 08:29 AM2019-03-29T08:29:12+5:302019-03-29T08:29:12+5:30

ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर यह हादसा तब हुआ जब एक डबल डेकर बस और ट्रक में भिड़ंत हो गई।

greater noida expressway accident bus rammed with truck many died | ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रक की टक्कर में 8 की मौत, 30 घायल

ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर हादसा

ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह हुए एक भीषण हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार डबल डेकर बस और ट्रक इस टक्कर में करीब 30 लोग घायल भी हो गये हैं। इस हादसे के बाद कई यात्री बस में फंस गये जिनका रेस्क्यू किया गया।

इससे पहले इसी हफ्ते यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह जीरो प्वाइंट के पास एक ट्रक और कार की भिड़ंत में दो लोगों की जान चली गई थी। इस हादसे में 27 साल की महिला और पति अपनी जान गंवा बैठे। महिला अशिका श्रीवास्तव (27) दिल्ली के न्यू अशोक नगर की रहने वाली थी। अशिका रॉयल बैंक ऑफ स्कॉटलैंड में काम करती थीं जबकि उनके पति नवनीत श्रीवास्तव (32) टेक महिंद्रा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। 


Web Title: greater noida expressway accident bus rammed with truck many died

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे