लाइव न्यूज़ :

Odisha Festival Guidelines: ओडिशा सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देश, पंडाल पूजा के लिए कलेक्टर से लेना होगी अनुमति, 4 फुट से कम होगी मूर्ति

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 9, 2021 16:25 IST

ओडिशा सरकार ने कहा है कि, पंडालों में होने वाली पूजा में मूर्ति की ऊंचाई चार फीट से कम होनी चाहिए. इसके साथ ही सभी पूजा विधि इनडोर कंडिशन में होनी चाहिए. बता दें कि आम तौर पर पंडाल पूजा में धूमधाम देखने को मिलती है लेकिन इस बार कोरोना वायरस को देखते हुए नियम बदल दिए गए हैं. 

Open in App

ओडिशा में पटनायक सरकार ने आगामी त्योहारों और पूजा के लिए नई गाइडलाइंस जारी की है. कोरोना वायरस के खतरे को ध्यान में रखते हुए ओडिशा सरकार ने आगामी त्योहारों के लिए इस गाइडलाइंस को तैयार किया है. पटनायक सरकार ने अगस्त, सितंबर, अक्टूबर और नवंबर में मनाए जाने वाले त्योहारों और मंडप या पंडालों में होने वाली गणेश पूजा, दुर्गा पूजा और काली पूजा के लिए निर्देश जारी किए हैं.

ओडिशा सरकार ने कहा है कि, पंडालों में होने वाली पूजा में मूर्ति की ऊंचाई चार फीट से कम होनी चाहिए. इसके साथ ही सभी पूजा विधि इनडोर कंडिशन में होनी चाहिए. बता दें कि आम तौर पर पंडाल पूजा में धूमधाम देखने को मिलती है लेकिन इस बार कोरोना वायरस को देखते हुए नियम बदल दिए गए हैं. 

ओडिशा सरकार ने इस बार गणेश पूजा, दुर्गा पूजा और काली पूजा को पंडाल में ज्यादा लोगों की मौजूदगी में इसे धूमधाम और वैभव के मनाने की अनुमति नहीं दी है. अगस्त से नवंबर के बीच गणेश पूजा, दुर्गा पूजा, काली पूजा और लक्ष्मी पूजा अन्य त्योहार मनाए जाने हैं. सरकार ने कोरोना के खतरे को भांपते हुए दिशा निर्देश जारी किए हैं.

ओडिशा सरकार ने कहा है कि पंडाल पूजा के आयोजन के लिए कलेक्टर से परमिशन लेना होनी. मंडप या पंडालों में जनसभा या किसी भी तरह का पब्लिक गेदरिंग की अनुमति नहीं होगी. यहां भीड़ नहीं जुटाई जा सकेगी. पूजा के दौरान पंडाल में एक समय में सात से ज्यादा लोगों को इक्ट्ठे होने की अनुमति नहीं दी गई है. इन सात लोगों में आयोजक के अलावा सपोर्ट स्टाफ और पूजारी शामिल हैं. 

इसके साथ ही ओडिशा सरकार ने कहा कि, पूजा के बाद स्थानीय प्रशासन की ओर से बनाए गए कृत्रिम तालाब में मूर्ति का विसर्जन होगा. किसी भी तरह के म्यूजिकल और मनोरंजक कार्यक्रम प्रतिबंधित रहेंगे. इसके अलावा सामूहिक तौर पर होने वाले भोज या भंडारे का आयोजन भी नहीं किया जा सकेगा.

टॅग्स :ओड़िसादुर्गा पूजागणेश चतुर्थीकोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे