लाइव न्यूज़ :

टूरिस्‍ट्स को छोड़ सभी विदेशी नागरिकों को भारत आने की छूट, सरकार ने महामारी में वीजा नियमों में ढील

By स्वाति सिंह | Updated: October 22, 2020 14:05 IST

गृह मंत्रालय ने गुरुवार को अनलॉक-5 के तहत सभी तरह के वीजा (इलेक्‍ट्रॉनिक वीजा, टूरिस्‍ट वीजा और मेडिकल वीजा) को बहाल करने का फैसला किया।

Open in App
ठळक मुद्देभारत सरकार ने गुरुवार को विदेशी नागरिकों को भारत आने की छूट दे दी है। सरकार के फैसले के मुताबिक, टूरिस्‍ट वीजा को छोड़कर किसी भी अन्‍य मकसद से विदेशी भारत आ सकेंगे।

नई दिल्ली: भारत सरकार ने गुरुवार को विदेशी नागरिकों को भारत आने की छूट दी है। सरकार के फैसले के मुताबिक, टूरिस्‍ट वीजा को छोड़कर किसी भी अन्‍य मकसद से विदेशी भारत आ सकेंगे।

गृह मंत्रालय ने गुरुवार को अनलॉक-5 के तहत सभी तरह के वीजा (इलेक्‍ट्रॉनिक वीजा, टूरिस्‍ट वीजा और मेडिकल वीजा) को बहाल करने का फैसला किया। इलाज के लिए भारत आने वाले विदेशी मेडिकल वीजा के लिए अप्‍लाई कर सकते हैं। भारत में विदेशी नागरिकों की एंट्री मार्च में लॉकडाउन की घोषणा के साथ ही बंद कर दी गई थी।

आदेश के अनुसार, सरकार ने अधिकृत हवाई अड्डों और बंदरगाह आव्रजन चौकियों के माध्यम से हवाई या जल मार्गों से प्रवेश करने के लिए टूरिस्ट वीजा को छोड़कर, सभी OCI और PIO कार्ड धारकों और अन्य सभी विदेशी नागरिकों को किसी भी उद्देश्य के लिए भारत आने की अनुमति देने का फैसला किया है। इसमें वंदे भारत मिशन, एयर ट्रांसपोर्ट बबल की व्यवस्था के तहत या नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा अनुमति के अनुसार किसी भी गैर अनुसूचित वाणिज्यिक उड़ानों द्वारा संचालित उड़ानें शामिल हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल