लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने की मीटिंग, राज्यपालों और उपराज्यपालों से की खास अपील

By भाषा | Updated: April 3, 2020 16:15 IST

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू (Muppavarapu Venkaiah Naidu) ने कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते संकट को देखते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind), राज्यपालों और उपराज्यपालों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए समीक्षा बैठक की।

Open in App
ठळक मुद्दे नायडू ने राज्यपालों और उपराज्यपालों से कहा कि मौजूदा हालात में इस तरह के आयोजनों से जनहित में परहेज किया जाना चाहिये। निजामुद्दीन इलाके में तबलीगी जमात के आयोजन में विभिन्न राज्यों से हिस्सा लेने आये लोगों में से कई को कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। 

नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू (Muppavarapu Venkaiah Naidu) ने कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण को रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन को कारगर बनाने हेतु सभी राज्यों के राज्यपालों और केन्द्रशासित क्षेत्रों के उपराज्यपालों को सुझाव दिया है कि वे विभिन्न धार्मिक नेताओं से भीड़ एकत्र करने वाले आयोजन करने से बचने की लगातार अपील करें ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से प्रभावी रूप से रोका जा सके। नायडू ने शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind), राज्यपालों और उपराज्यपालों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए समीक्षा बैठक में राज्यों के स्तर पर कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए किये जा रहे उपायों की चर्चा की। 

उपराष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, नायडू ने राज्यपालों और उपराज्यपालों से कहा कि मौजूदा हालात में इस तरह के आयोजनों से जनहित में परहेज किया जाना चाहिये। उन्होंने राज्यों के प्रशासनिक प्रमुखों से अपील की कि वे धार्मिक नेताओं को ऐसे आयोजन रोकने में हरसंभव मदद करने के लिये प्रेरित करें। उल्लेखनीय है कि हाल ही में दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में तबलीगी जमात के आयोजन में विभिन्न राज्यों से हिस्सा लेने आये लोगों में से कई को कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। 

नायडू ने इस घटना का जिक्र करते हुये कहा कि राज्यों में भीड़ एकत्र करने वाले धार्मिक आयोजनों की कतई अनुमति नहीं दी जानी चाहिये। नायडू ने ट्वीट कर कहा, 'आज मैंने राज्यों के राज्यपालों और केंद्र शासित क्षेत्रों के उपराज्यपालों से आग्रह किया कि वे अपने राज्यों में धर्म गुरुओं से संपर्क करें।' उन्होंने राज्यपालों एवं उप राज्यपालों से कहा कि वे धार्मिक नेताओं से उनके अनुयायियों से आपस में सुरक्षित दूरी बनाने (सोशल डिस्टेंसिंग) के उपायों का पालन कराने की अपील करें। 

नायडू ने राज्यपालों और उपराज्यपालों से फसल की कटाई के मौसम का जिक्र करते हुये राज्यों में किसानों के लिए कटाई, कृषि उत्पादों के संग्रहण एवं खरीद प्रक्रिया को सुचारु बनाने की भी अपील की। उन्होंने कोरोना वायरस महामारी के इलाज में लगे चिकित्साकर्मियों पर हमले की घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुये कहा कि संकट की इस घड़ी से उबारने में मदद कर रहे चिकित्साकर्मियों की सेवाओं का देश के प्रत्येक नागरिक को सम्मान करना चाहिये। 

नायडू ने कहा, 'मैं हाल में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ हुई अक्षम्य हिंसा की निन्दा करता हूं। हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह उन स्वास्थ्यकर्मियों की रक्षा करे जो व्यक्तिगत खतरा मोल ले कर भी संक्रमित रोगियों की सेवा में लगे हैं।' उपराष्ट्रपति ने लॉकडाउन के कारण प्रभावित हुये प्रवासी मजदूरों को भोजन एवं आश्रय सहित अन्य जरूरी सुविधायें मुहैया कराने में जनता से सक्रिय सहयोग करने की भी अपील की।

टॅग्स :कोरोना वायरसएम. वेकैंया नायडूरामनाथ कोविंदनिज़ामुद्दिन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया